Page Loader
पश्चिम बंगाल में लगे भूकंप के झटके, घरों के बाहर भागे लोग 
पश्चिम बंगाल में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं

पश्चिम बंगाल में लगे भूकंप के झटके, घरों के बाहर भागे लोग 

Feb 25, 2025
08:25 am

क्या है खबर?

पश्चिम बंगाल में आज (25 फरवरी) सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। बंगाल की खाड़ी में आए इस भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.1 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने पुष्टि करते हुए बताया कि भूकंप सुबह 6:10 बजे आया था। भूकंप के झटके कोलकाता सहित अन्य शहरों में भी महसूस किए गए, जिससे लोग घबरा कर घरों से बाहर निकल आए। इससे अभी तक कहीं भी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

गहराई 

इतनी रही है भूकंप की गहराई

कोलकाता में आए इस भूकंप का केंद्र बंगाल की खाड़ी में 91 किलोमीटर गहराई में अक्षांश 19.52 उत्तर और देशांतर 88.55 पूर्व में था। इसके अलावा भूकंप ओडिशा में पुरी के पास भी दर्ज किया गया। जानकारों का मानना है कि भूकंप का केंद्र जमीनी स्तर से काफी नीचे होने से इसका प्रभाव कम रहा है। अगर, केंद्र सतह से 5-10 किलोमीटर की गहराई में रहता है तो नुकसान का खतरा रहता है। यह तीव्रता पर भी निर्भर करता है।

पहले

यहां भी आ चुका हैं भूकंप

इससे पहले रविवार को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दोपहर 3:24 बजे 2.8 तीव्रता का भूकंप आया था। NCS के अनुसार, इसकी गहराई 10 किलोमीटर मापी गई थी। 17 फरवरी को दिल्ली में भी 4.0 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका धौला कुआं में था। इसकी गहराई 5 किलोमीटर थी, जिससे पूरी राजधानी में ही झटके महसूस किए गए और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इसके बाद बिहार में भी भूकंप से धरती हिली थी।