CSMT पर मुंबई-हावड़ा ट्रेन में लगी आग, 4 मिनट में पाया गया काबू
देश
आज सुबह-सुबह छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) पर खड़ी मुंबई-हावड़ा ट्रेन की खाली पैंट्री कार में आग लग गई। अच्छी बात यह रही कि ट्रेन में उस समय कोई नहीं था, जिस वजह से कोई भी घायल नहीं हुआ और न ही किसी तरह का कोई जान-माल का नुकसान हुआ।
फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, कोई हताहत नहीं
फायर ब्रिगेड सुबह 4:01 बजे ही मौके पर पहुंच गई थी और महज 4 मिनट में यानी 4:05 बजे तक आग पूरी तरह बुझा दी गई। सेंट्रल रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।