E20 पेट्रोल की गुणवत्ता पर बोलीं तेल कंपनियां- जांच में नहीं मिली कोई गड़बड़ी
क्या है खबर?
देशभर में E20 पेट्रोल को लेकर चल रहे विवाद के बीच सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियां (OMC) सामने आई हैं। इन कंपनियों ने E20 पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर उठ रही चिंताओं को खारिज किया है। कंपनियों ने कहा कि देशभर में E20 पेट्रोल की जांच की गई है, जिसमें न ज्यादा नमी मिली और न ही क्लोराइड की मिलावट का कोई सबूत मिला। कंपनियों ने बताया कि E20 पेट्रोल तय गुणवत्ता मानकों के अनुसार ही है।
बयान
केवल 4 पेट्रोल पंप मिली गड़बड़ी
कंपनियों ने बताया कि करीब 90,000 पेट्रोल पंपों के जमीन के नीचे वाले टैंकों की दिन में 8 से 12 बार जांच की जा रही है। केवल 4 जगह गड़बड़ी मिली है, जहां तत्काल प्रभाव से आपूर्ति को रोक दिया गया है।
कंपनियों ने कहा कि ईंधन की गुणवत्ता उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और अगरे ऐसी समस्या की आशंका है, जो वाहनों के प्रदर्शन या उपभोक्ताओं को प्रभावित कर सकती है, तो उसकी वैज्ञानिक तरीके से जांच की जाती है।
क्लोराइड
क्लोराइड भी मानकों के अनुरूप
तेल कंपनियों ने बताया कि रिफाइनरियों से लेकर पेट्रोल पंपों तक 160 से ज्यादा नमूनों की जांच की गई है। इसमें सामने आया कि मिश्रित ईंधन में क्लोराइड की मात्रा 0 से 3 पार्ट्स प्रति मिलियन (ppm) के बीच है, जो तय मानकों से काफी कम है।
दावा किया जा रहा था कि यह मात्रा 500 ppm तक है।
कंपनियों ने कहा है कि वे ईंधन की लगातार जांच करते रहेंगे ताकि उपभोक्ताओं का भरोसा बना रहे।