लखनऊ में दर्दनाक हादसा: मुहर्रम जुलूस में छत ढहने से 2 मासूमों की मौत
देश
शुक्रवार रात लखनऊ में मुहर्रम का जुलूस निकल रहा था। मोहल्ला पखरिया में लोगों को जब पानी और अन्य चीजें बांटी जा रही थीं, तभी अचानक एक घर की छत गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में 12 साल के 2 बच्चों की जान चली गई, वहीं 8 लोग घायल हो गए। यह घटना रात करीब 10 बजे हुई, जिसके बाद पूरे इलाके में हंगामा मच गया।
अली और अरमान मोहना के रहने वाले थे
मोहना के रहने वाले अली और अरमान ने इस हादसे में अपनी जान गंवा दी। 5 गंभीर रूप से घायल लोगों को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रामा सेंटर ले जाया गया। वहीं, 2 अन्य लड़कों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। रुसिदा नाम की एक लड़की का इलाज अभी भी चल रहा है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है, जबकि बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव अभियान चलाया था।