अयोध्या दान घोटाला: मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला के योग केंद्र से 20 लाख नकद बरामद
अयोध्या राम मंदिर के दान में हुए कथित घोटाले की जांच अब और तेज हो गई है। SIT ने एक खास जगह का पता लगाया है, जो परिक्रमा मार्ग के पास जनौरा के करीब है। माना जा रहा है कि यहीं से चोरी की रकम बांटी जाती थी। गुरुवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला को 13 घंटे की रिमांड पर लिया और उसे उस जगह ले जाकर पूरी घटना को समझने की कोशिश की।
शुक्ला से जुड़े केंद्र से 20 लाख से ज्यादा मिले
इस जगह को इसलिए चुना गया, क्योंकि यह मंदिर के हाईवे के करीब है और 2 पुलिस थानों की सीमा पर आती है। साथ ही, यहां पुलिस की गश्त भी कम रहती है। SIT अब इस बात की जांच में जुटी है कि यह पैसा कहां-कहां पहुंचा और इस पूरे मामले में और कौन-कौन शामिल है, ताकि कोई भी अहम जानकारी या सबूत छूट न जाए। इसके अलावा, पुलिस ने शुक्ला से जुड़े एक योग केंद्र से 20 लाख रुपये से ज्यादा नकद भी बरामद किए हैं, जिससे इस चल रही जांच में एक नया मोड़ आ गया है।