फरीदाबाद: ऑनलाइन क्लास लेती छात्रा पर घर में घुसकर नकाबपोश का हमला
देश
फरीदाबाद में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। सोमवार दोपहर जब 19 साल की BCA तीसरे साल की छात्रा अपने घर पर ऑनलाइन क्लास कर रही थी, तभी एक नकाबपोश शख्स ने उस पर हमला कर दिया।
हमलावर ने लड़की की गर्दन और माथे पर वार किया, जिससे उसे चोटें आईं। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया।
पुलिस कर रही CCTV फुटेज की जांच
गंभीर चोटें लगने के बावजूद छात्रा ने हिम्मत नहीं हारी। उसने तुरंत अपने पिता को फोन किया, जो उसे फौरन अस्पताल ले गए।
छात्रा पिछले 3 महीने से अपने पिता के साथ फरीदाबाद में रह रही है। पुलिस का कहना है कि वे अभी तक हमले के पीछे का मकसद नहीं जान पाए हैं।
हमलावर को पकड़ने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच कर रही है।