बेंगलुरु में आज 5 घंटे गुल रहेगी बिजली
देश
बेंगलुरु के लोगों के लिए एक अहम खबर है। आज यानी गुरुवार, 11 जून 2026 को शहर के कई इलाकों में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली गुल रहेगी। दरअसल, BESCOM बनसवाड़ी सब-स्टेशन पर आपातकालीन मरम्मत का काम करेगा। इस काम के तहत पुराने बिजली के तारों को बदला जाएगा और बारिश के मौसम के लिए जरूरी तैयारियां की जाएंगी। इस मरम्मत की वजह से करीब 18 इलाकों में बिजली सप्लाई पर असर पड़ेगा।