पाकिस्तान के संघीय जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण समन्वय मंत्री डॉ. मुसादिक मसूद मलिक 20 से 22 नवंबर तक SCO सिविलाइजेशन्स डायलॉग फोरम में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचेंगे।
भारत के संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय के न्योते पर, वे पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करेंगे।
इस दौरान वे SCO के 10 सदस्य देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आपसी सहयोग बढ़ाने पर क्षेत्र के नेताओं के साथ चर्चा करेंगे।
पाकिस्तान अपनी संस्कृति को सामने रखेगा, संवाद को बढ़ावा देगा
इस कार्यक्रम में पाकिस्तान अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सामने रखेगा और SCO में अपनी सक्रिय भूमिका पर जोर देगा।
डॉ. मलिक सदस्य देशों के बीच खुले संवाद को बढ़ावा देने पर खास तौर से बल देंगे।
गौरतलब है कि पाकिस्तान 2026-27 की अवधि के लिए SCO काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ स्टेट (SCO_CHS) का अध्यक्ष है। यह फोरम, जिसका प्रस्ताव पिछले साल तियानजिन में SCO नेताओं के शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखा था और जिसे SCO काउंसिल ने स्वीकार किया था, विभिन्न देशों के बीच रिश्ते मजबूत करने और उनकी साझा परंपराओं का जश्न मनाने के मकसद से आयोजित हो रहा है।