LOADING...
NEET परीक्षा: शिक्षा मंत्री प्रधान बोले- बिना किसी डर या चिंता के पेपर दें छात्र
NEET पेपर को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं

NEET परीक्षा: शिक्षा मंत्री प्रधान बोले- बिना किसी डर या चिंता के पेपर दें छात्र

लेखन आबिद खान
Jun 21, 2026
11:13 am

क्या है खबर?

NEET के दोबारा पेपर से पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA), सभी राज्य सरकारों, जिला प्रशासन, भारतीय शिक्षा क्षेत्र और खासकर भारत के छात्रों पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा, "बिना किसी डर या चिंता के परीक्षा दें, आप निश्चित रूप से अच्छा करेंगे। छात्रों के लिए मेरी यही शुभकामना है। उन्हें भारत की व्यवस्था पर भरोसा है और आगे भी रहेगा।"

बयान

प्रधान बोले- बच्चों की मानसिक सेहत को प्रभावित करने वाला काम न करें

प्रधान ने आगे कहा, "एक अभिभावक और सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर, मैं आपसे गुजारिश करता हूं: कृपया भारत की नई पीढ़ी के भविष्य को खतरे में न डालें। कोई भी इसका मजाक न उड़ाए। हम ऐसा कुछ न करें जिससे बच्चों की मानसिक सेहत पर असर पड़े। अतीत में भारत में कुछ तथाकथित जिम्मेदार लोगों ने ऐसा व्यवहार किया है। उन्होंने गलत इरादों और बुरी नीयत से बच्चों के साथ व्यवहार किया।"

NEET

प्रधान ने लोगों से की ये अपील

प्रधान ने कहा, "अगर आप जिम्मेदार हैं, अगर आप खुद को भारत का सच्चा नागरिक मानते हैं, अगर आप भारत के लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं, तो कृपया जिम्मेदारी लें। भारत के बच्चों को और परेशानी या तकलीफ न दें। आपसे हमारी यही गुजारिश है। CBSE के बाकी नतीजे भी जल्द ही जारी किए जाएंगे। जिन लोगों ने री-इवैल्यूएशन, री-असेसमेंट और री-वेरिफिकेशन के लिए आवेदन किया था, उनकी प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है।"

Advertisement