दिल्ली में आज फिर भारी धुंध का सामना करना पड़ा। शहर का कुल एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 352 दर्ज किया गया।
IIT दिल्ली में स्थिति और गंभीर है, जहां AQI 425 तक पहुंच गया, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है। ITO और कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जैसे दूसरे मॉनिटरिंग स्टेशन भी इससे पीछे नहीं हैं। इन दोनों जगहों पर भी AQI 400 से ऊपर मापा गया है।
टाइप-2-डायबिटीज को लेकर नया अध्ययन
हवा की गुणवत्ता तेजी से गिरने के बाद, अधिकारियों ने पूरे नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) में प्रदूषण पर काबू पाने के लिए कड़े कदम लागू किए हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी नॉर्थ कैंपस और बुराड़ी क्रॉसिंग जैसी जगहों पर भी AQI 400 के करीब पहुंच गया है।
सांस लेने में परेशानी के अलावा, एक नए शोध ने चेतावनी दी है कि इस तरह के प्रदूषण के लंबे समय तक संपर्क में रहने से सिर्फ फेफड़ों की नहीं, बल्कि टाइप 2 डायबिटीज का खतरा भी बढ़ सकता है।