दिल्ली ने झेली 10 महीने की सबसे जहरीली हवा, AQI 377 पार
देश
दिल्ली ने पिछले करीब 10 महीनों में सबसे खराब हवा का सामना किया है। नवंबर के शुरुआती हफ्ते में AQI पिछले हफ्ते के मुकाबले 104 प्रतिशत उछल गया और 4 नवंबर को इसका औसत 377 तक पहुंच गया। शहर के कई इलाकों में तो AQI 450 के भी पार निकल गया, जिससे लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कत हुई।
यह दिक्कत सिर्फ दिल्ली की नहीं है। नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और ग्रेटर नोएडा जैसे NCR के बाकी इलाकों में भी AQI में जबरदस्त उछाल देखा गया है।
महाराष्ट्र टॉप 5 AQI सर्च में शामिल
अब सिर्फ NCR ही प्रदूषण को लेकर चिंता नहीं कर रहा है। गूगल ट्रेंड्स के आंकड़ों से पता चला है कि महाराष्ट्र अब उन शीर्ष 5 राज्यों में शामिल हो गया है, जो AQI से जुड़ी जानकारी खोज रहे हैं।