NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली दंगे: 4 घंटे की पैरोल पर घर पहुंचे आरोपी का जोरदार स्वागत, वीडियो वायरल
    अगली खबर
    दिल्ली दंगे: 4 घंटे की पैरोल पर घर पहुंचे आरोपी का जोरदार स्वागत, वीडियो वायरल
    दिल्ली दंगे: 4 घंटे की पैरोल पर घर पहुंचे आरोपी का जोरदार स्वागत, वीडियो वायरल।

    दिल्ली दंगे: 4 घंटे की पैरोल पर घर पहुंचे आरोपी का जोरदार स्वागत, वीडियो वायरल

    लेखन भारत शर्मा
    May 27, 2022
    01:21 pm

    क्या है खबर?

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फरवरी 2020 में हुई हिंसा के दौरान पुलिस पर बंदूक तानने के आरोपी शाहरुख पठान का चार घंटे की हिरासत पैरोल पर घर पहुंचने के दौरान हीरो जैसा स्वागत किया गया था।

    उसके शाही स्वागत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। जिसमें समर्थक उनके पक्ष में नारे लगा रहे हैं और वह पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में चलता हुआ हाथ हिलाकर लोगों को अभिवादन करता नजर आ रहा है।

    पैरोल

    शाहरुख को 23 मई को मिली थी चार घंटे की पैरोल

    आरोपी शाहरुख ने अपने बीमार पिता से मिलने के लिए कोर्ट से पैरोल की मांग की थी। कोर्ट ने 23 मई को उसकी चार घंटे की हिरासत पैरोल (पुलिस अभिरक्षा में छूट) को मंजूरी दी थी।

    इसके बाद उसके कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच जाफराबाद स्थित उसके घर ले जाया गया था।

    उसके इलाके में पहुंचते ही लोगों की भीड़ जुट गई और उसके स्वागत के लिए नारे लगाना शुरू कर दिया। पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी थी।

    वीडियो

    सामने आया शाहरुख के स्वागत का वीडियो

    शाहरुख के इस स्वागत का कई लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पुलिस ने भी इस वीडियो की पुष्टि कर दी है।

    इसमें देखा जा सकता है कि उसके घर की गली और अपने घरों की छतों पर खड़े सैकड़ों लोग 'शाहरुख पठान जिंदाबाद' के नारे लगा रहे हैं।

    पुलिस सुरक्षा में चल रहा शाहरुख भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करता नजर आता है। शाहरुख के इस ग्रैंड स्वागत की चहुंओर चर्चा हो रही है।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखें वायरल हो रहा वीडियो

    #WATCH | Accused Shahrukh Pathan, who pointed a gun at a policeman during anti-CAA protests gets a welcome during 4-hour parole on his arrival at his residence on May 23. He got parole to meet his ailing father.

    (The viral video has been confirmed by police) pic.twitter.com/Fc5HjuSdy2

    — ANI (@ANI) May 27, 2022

    पृष्ठभूमि

    किस मामले में हुई थी शाहरुख की गिरफ्तारी?

    बता दें कि नागरिकता कानून को लेकर उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के दौरान एक वीडियो वायरल हुआ था।

    उसमें शाहरुख को कथित तौर पर लाल टी-शर्ट और नीली जींस में हेड कांस्टेबल दीपक दहिया पर बंदूक ताने देखा गया था।

    इस मामले में पुलिस ने 3 मार्च, 2020 को शाहरुख को उत्तर प्रदेश के शामली जिले से गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, शाहरुख के वकील ने पुलिसकर्मी को मारने का इरादा न होने का दावा किया था।

    खारिज

    कोर्ट ने खारिज कर दी थी शाहरुख की जमानत याचिका

    इस साल मार्च में शाहरुख ने पिता के ऑपरेशन का हवाला देकर 20 दिन की अंतरिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी, लेकिन कोर्ट ने गवाहों और सबूतों से छेड़छाड़ के शक पर उसे खारिज कर दिया था। इसके बाद उसने मई में फिर से पैरोल देने की मांग की थी।

    इस पर कोर्ट ने उसके पिता की हालत को देखते हुए 23 मई को चार घंटे की हिरासत पैरोल पर उसके पिता से मिलवाने के आदेश दिए थे।

    दिल्ली दंगे

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    उत्तर-पूर्व दिल्ली के कई इलाकों में फरवरी 2020 के बीच लगातार तीन दिन दंगे हुए थे। उस दौरान अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप भारत दौरे पर थे।

    दंगों में 53 लोगों की मौत हुई थी जबकि लगभग 700 घायल हुए थे। मरने वालों में दिल्ली पुलिस का एक हेड कांस्टेबल भी शामिल था। दंगों में संपत्ति का भी भारी नुकसान हुआ था।

    दंगाइयों ने घरों, दुकानों और वाहनों समेत जो भी आगे आया, उसमें आग लगा दी थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    सोशल मीडिया
    नागरिकता कानून
    दिल्ली दंगे 2020

    ताज़ा खबरें

    माइक्रोसॉफ्ट बिल्ड कॉन्फ्रेंस में AI टूल्स समेत क्या कुछ हुआ पेश? माइक्रोसॉफ्ट
    कौन हैं साई धनशिका, जो तमिल अभिनेता विशाल कृष्णा से जल्द रचाएंगी शादी?  तमिल सिनेमा
    मध्य प्रदेश पुलिस ने मंत्री विजय शाह के बयान की जांच के लिए SIT गठित की मध्य प्रदेश
    भारतीय सेना के अधिकारी का दावा- पूरा पाकिस्तान हमारे हथियारों की रेंज में है भारतीय सेना

    दिल्ली

    मध्य और उत्तर-पश्चिमी भारत में पिछले 122 सालों में सबसे गर्म रहा बीता अप्रैल महीना जलवायु परिवर्तन
    दिल्ली सरकार का नया मसौदा, सभी कैब एग्रीगेटर्स को 25 प्रतिशत EV का करना होगा इस्तेमाल दिल्ली सरकार
    दिल्ली का IGI बना दुनिया का दूसरा सबसे व्यस्त हवाई अड्डा, दुबई को पछाड़ा भारत की खबरें
    देशभर में कमजोर पड़ी गर्मी की लहर, दिल्ली में तीन दिनों के अंदर बारिश की संभावना भारतीय मौसम विभाग

    सोशल मीडिया

    स्नैपचैट का मंथली यूजरबेस 60 करोड़ के पार, ऐप में मिले ढेरों नए AR फीचर्स स्नैपचैट
    KGF स्टार यश ने ठुकराई करोड़ों की डील, पान मसाले का विज्ञापन करने से किया इनकार अक्षय कुमार
    टेकओवर के बाद कई बदलाव चाहते हैं मस्क, CEO पराग अग्रवाल पर भड़के ट्विटर कर्मचारी ट्विटर
    'नाचेंगे सारी रात' और 'गल्ला गोरियां' फेम पॉप सिंगर ताज का निधन बॉलीवुड समाचार

    नागरिकता कानून

    लखनऊ में लगाए गए CAA प्रदर्शनों के दौरान हिंसा भड़काने के आरोपियों की फोटो वाले होर्डिंग्स योगी आदित्यनाथ
    दिल्ली: IS से संबंध के शक में कश्मीरी दंपत्ति को हिरासत में लिया गया दिल्ली पुलिस
    इलाहाबाद हाई कोर्ट का आदेश, CAA विरोधी-प्रदर्शनों के दौरान हिंसा के आरोपियों की होर्डिंग उतारे सरकार उत्तर प्रदेश
    दिल्ली दंगे: PFI अध्यक्ष और सचिव गिरफ्तार, हिंसा भड़काने और फंडिंग जुटाने का आरोप दिल्ली पुलिस

    दिल्ली दंगे 2020

    दिल्ली दंगे: घायलों से राष्ट्रगान गाने को कहने वाले पुलिसकर्मियों की पहचान नहीं कर पाई पुलिस दिल्ली पुलिस
    दिल्ली दंगों को हुआ एक साल, 755 मामलों में से 407 की जांच अभी भी लंबित दिल्ली पुलिस
    दिल्ली दंगे: हाई कोर्ट ने दी तीन एक्टिविट्स को जमानत, सरकार पर की तल्ख टिप्पणी दिल्ली हाई कोर्ट
    दिल्ली दंगे: एक्टिविस्ट्स की जमानत पर रोक नहीं, आदेश की समीक्षा करेगा सुप्रीम कोर्ट दिल्ली हाई कोर्ट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025