AQI.इन के मुताबिक, दिल्ली अब दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों की सूची से बाहर निकल गया है और 23वें स्थान पर पहुंच गया है। शहर की हवा की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार दिखा है, लेकिन यह अभी भी सेहत के लिए ठीक नहीं है।
वहीं, उत्तर भारत के श्री गंगानगर और रोहतक जैसे शहरों में हालात और भी खराब हैं, जहां AQI 450 से भी ऊपर चला गया है।
मौसम ने प्रदूषण कम किया, IMD ने चेताया
नवंबर के बीच में चली तेज हवाओं और हल्की बारिश से दिल्ली को प्रदूषण से थोड़ी राहत मिली। इससे प्रदूषण का स्तर कुछ कम हुआ।
मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि हवा के बदलते पैटर्न से अभी स्थिति में सुधार बना रह सकता है। हालांकि, IMD ने चेताया है कि शांत रातों में प्रदूषण फिर से बढ़ सकता है। दुनिया के 19 सबसे प्रदूषित शहरों में से कई भारत में हैं, इसलिए स्वच्छ हवा अभी भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।