NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / सार्वजनिक स्थानों पर रखे नकली विस्फोटकों का पता लगाने वालों को ईनाम देगी दिल्ली पुलिस
    अगली खबर
    सार्वजनिक स्थानों पर रखे नकली विस्फोटकों का पता लगाने वालों को ईनाम देगी दिल्ली पुलिस
    नकली विस्फोटकों का पता लगाने वालों को ईनाम देगी दिल्ली पुलिस

    सार्वजनिक स्थानों पर रखे नकली विस्फोटकों का पता लगाने वालों को ईनाम देगी दिल्ली पुलिस

    लेखन प्रमोद कुमार
    Aug 06, 2022
    10:42 am

    क्या है खबर?

    राष्ट्रीय राजधानी में नागरिकों की सतर्कता बढ़ाने के लिए दिल्ली पुलिस ने नई योजना बनाई है। इसके तहत पुलिस मॉक सुरक्षा ड्रिल के दौरान रखे गए नकली विस्फोटकों का पता लगाने वाले लोगों को ईनाम देगी। साथ ही जो पुलिसकर्मी इनका पता लगाएंगे, उन्हें भी ईनाम दिया जाएगा।

    कुछ समय पहले दिल्ली पुलिस ने 30 जगहों पर नकली विस्फोटक रखे थे, जिनमें से केवल 12 का ही पता लगाया जा सका था। इसके बाद यह फैसला किया गया है।

    जानकारी

    अलकायदा की धमकी के बाद अलर्ट हुई पुलिस

    नुपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान के बाद आतंकी संगठन अलकायदा ने धमकी दी थी कि वह दिल्ली समेत कई जगहों पर बम धमाके करेगा। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर मॉक ड्रिल चलाने की योजना बनाई है।

    जानकारी

    सभी पुलिस अधिकारियों को दी गई सूचना

    इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को इस बात की सूचना दे दी गई है कि अगर कोई आम नागरिक या सुरक्षाकर्मी सार्वजनिक स्थानों पर रखे नकली विस्फोटकों का पता लगाता है तो उसे संबंधित DCP ईनाम देंगे। पुलिसकर्मियों के लिए भी यह नियम लागू होगा।

    जून में दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर (स्पेशल सेल) एचएस धालीवाल ने तत्कालीन पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना के सामने प्रेजेंटेशन में इस तरह के अभियानों की जरूरत बताई थी।

    जानकारी

    हर महीने चलाया जाएगा अभियान

    इस प्रेजेंटेशन के बाद अस्थाना ने स्पेशल सेल को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, रेलवे और मेट्रो स्टेशनों पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की मुस्तैदी जांचने के लिए ऐसे और अभियान चलाने को कहा है। हर महीने ऐसा एक अभियान चलाया जाएगा।

    स्पेशल सेल ने सभी पुलिस यूनिट को पत्र भेजकर कहा था कि दिल्ली के हर जिले के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर स्थानीय पुलिस की सतर्कता जांचने के लिए नकली IED प्लांट करेगी।

    सुरक्षा व्यवस्था

    स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए अलर्ट है दिल्ली पुलिस

    स्वतंत्रता दिवस से पहले खुफिया एजेंसियों की तरफ से मिली जानकारी के आधार पर दिल्ली पुलिस सतर्क हो गई है।

    खुफिया एजेंसियों ने इनपुट दिया है कि इस खास मौके पर आतंकी संगठन रंग में भंग डालने की कोशिश कर सकते हैं। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने लाल किले और दूसरे महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं।

    खुद दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा लाल किले पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले चुके हैं।

    दिल्ली

    छावनी में तब्दील होगा लाल किला और आसपास का क्षेत्र

    स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हैं।

    पुलिस का कहना है कि लाल किले की सुरक्षा व्यवस्था पूरी कर ली गई है। पुलिस और अर्धसैनिक बलों के करीब 7,000 जवानों को तैनात किया जाएगा। जिन मार्गों से अति महत्वपूर्ण लोग गुजरेंगे, वहां नजर रखने के लिए करीब 1,000 CCTV कैमरे लगाए जाएंगे।

    इसके अलावा लाल किले की आसपास की इमारतों पर स्नाइपर्स को तैनात किया जाएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली पुलिस
    दिल्ली
    स्वतंत्रता दिवस
    अल कायदा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: निकोलस पूरन ने इस सीजन में 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार

    दिल्ली पुलिस

    दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने खुद जाकर की जहांगीरपुरी हिंसा के मुख्य आरोपी से पूछताछ राकेश अस्थाना
    पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया जहांगीरपुरी हिंसा का एक मुख्य आरोपी दिल्ली
    बग्गा की गिरफ्तारी: पंजाब पुलिस को हरियाणा में रोका, दिल्ली में अपहरण का केस दर्ज हरियाणा
    तजिंदर सिंह बग्गा प्रकरण: क्या है दूसरे राज्य में आरोपी को गिरफ्तार करने के नियम? आम आदमी पार्टी समाचार

    दिल्ली

    राजस्थान के मंत्री के बेटे पर रेप का आरोप लगाने वाली युवती पर फेंकी गई स्याही राजस्थान
    वायु प्रदूषण से भारत में 5 तो दिल्ली में 10 साल छोटी हो रही जिंदगी- अध्ययन भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: दिल्ली में 8 दिन में सामने आए 5,500 से अधिक नए मरीज मनीष सिसोदिया
    सिद्धू मूसेवाला की हत्या: पंजाब पुलिस को मिली गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की 7 दिनों की रिमांड पंजाब

    स्वतंत्रता दिवस

    देश में 25 लाख से पार हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या, 49,000 से ज्यादा मौतें भारत की खबरें
    स्वतंत्रता दिवस: जानिए 15 अगस्त की आजादी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य लाइफस्टाइल
    प्रधानमंत्री मोदी ने किया नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन का ऐलान, जानिये कैसे काम करेगी योजना स्वास्थ्य
    अगले 1,000 दिनों में ऑप्टिकल फाइबर से जुड़ेगा देश का हर गांव- प्रधानमंत्री मोदी चेन्नई

    अल कायदा

    अल-कायदा सरगना का नया वीडियो, भारतीय सुरक्षाबलों के खिलाफ जिहाद छेड़ने का दे रहा संदेश जम्मू-कश्मीर
    मारा गया ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा, अमेरिका के अधिकारियों ने किया दावा पाकिस्तान समाचार
    मारा गया ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया कंफर्म डोनाल्ड ट्रंप
    जानिए कौन हैं विदिशा मैत्रा, जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को किया शर्मसार भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025