महिला को थप्पड़ मारना पड़ा भारी, दिल्ली पुलिस ने SI हिमांशु पर की कड़ी कार्रवाई
दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर हिमांशु को फील्ड ड्यूटी से हटा दिया गया है। दरअसल, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे आदर्श नगर के एक होटल में एक महिला को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। यह मामला 25 जून 2026 का है, जब 2 महिलाओं के बीच पैसों को लेकर कहासुनी हो रही थी। 27 जून को जैसे ही यह फुटेज ऑनलाइन सामने आई, सीनियर अधिकारियों ने तुरंत इसकी जांच शुरू करवा दी।
विजिलेंस जांच जारी
जानकारी के मुताबिक, यह झगड़ा पैसों के लेनदेन को लेकर ही शुरू हुआ था। इस विवाद में पश्चिम बंगाल की एक महिला जख्मी हो गई थी और उसने दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया है। CCTV फुटेज में साफ दिखा कि सब-इंस्पेक्टर हिमांशु बयान लेते वक्त एक महिला को थप्पड़ मार रहे थे। अब उन्हें पुलिस लाइन्स में अटैच कर दिया गया है। वहीं, डिस्ट्रिक्ट विजिलेंस शाखा इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।