NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली पुलिस ने पकड़ी 2,500 करोड़ रुपये कीमत की 354 किलोग्राम हेरोइन, चार आरोपी गिरफ्तार
    अगली खबर
    दिल्ली पुलिस ने पकड़ी 2,500 करोड़ रुपये कीमत की 354 किलोग्राम हेरोइन, चार आरोपी गिरफ्तार
    दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेप ने पकड़ी 2,500 करोड़ रुपये की हेरोइन।

    दिल्ली पुलिस ने पकड़ी 2,500 करोड़ रुपये कीमत की 354 किलोग्राम हेरोइन, चार आरोपी गिरफ्तार

    लेखन भारत शर्मा
    Jul 10, 2021
    04:27 pm

    क्या है खबर?

    देश में ड्रग्स तस्करी को रोकने की दिशा में दिल्ली पुलिस को शुक्रवार को अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

    दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने महीनों के प्रयास के बाद फरीदाबाद के एक मकान में दबिश देकर बेहतरीन क्वॉलिटी की करीब 354 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। जिसका बाजार मूल्य करीब 2,500 करोड़ रुपये आंका गया है।

    इतना ही नहीं पुलिस ने मामले से जुड़े चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

    खुलासा

    अफगानिस्तान से भारत लाई गई थी हेरोइन- ठाकुर

    इंडिया टुडे के अनुसार, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के प्रमुख नीरज ठाकुर ने बताया कि यह ऑपरेशन कई महीनों से चल रहा था। शुक्रवार को इसमें सफलता मिली है।

    उन्होंने बताया कि बरामद की गई 354 किलो हेरोइन को अफगानिस्तान से कंटेनर के जरिए समुद्र के रास्ते पहले मुंबई लाया गया था।

    उसके बाद इसे फरीदाबाद पहुंचाया गया। यहां से इसे क्वालिटी सुधार के लिए मध्य प्रदेश के शिवपुरी में स्थिति फैक्ट्री में भेजा जाना था।

    आपूर्ति

    पंजाब में की जानी थी हेरोइन की आपूर्ति

    ठाकुर ने बताया कि इस हेरोइन को क्वालिटी सुधार के बाद पंजाब भेजा जाना था। मध्य प्रदेश भेजने से पहले इसे फरीदाबाद में एक किराए के घर में रखा गया था।

    उन्होंने बताया कि गत दिनों एक अफगानी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। उसकी निशानदेही पर शुक्रवार को दबिश देकर हेरोइन जब्त की और मौके से एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके बाद दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

    लिंक

    अफगानिस्तान में बैठे आरोपी संचालित कर रहे थे गतिविधि

    ठाकुर ने बताया कि इस पूरे मामले की गतिविधि अफगानिस्तान में बैठे आरोपी संचालित कर रहे थे। इस बात के भी संकेत मिले हैं कि इस ऑपरेशन के लिए फंड की आपूर्ति पाकिस्तान से गई है।

    उन्होंने बताया कि कि गिरफ्तार आरोपियों में एक अनंतनाग निवासी है। वह हेरोइन को प्रोसेस करने के लिए केमिकल मुहैया कराता था।

    इसी तरह दो अन्य आरोपियों का काम तैयार हेरोइन को पंजाब के विभिन्न इलाकों में सप्लाई करना था।

    सफलता

    ड्रग्स के खिलाफ है अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई- ठाकुर

    ठाकुर ने कहा कि यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। इसी तरह स्पेशल सेल ने ड्रग्स के अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का भंडाफोड़ करने में भी सफलता हासिल की है। इससे पहले देश में इतनी मात्रा में कभी भी हेरोइन जब्त नहीं की गई थी।

    उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और अन्य आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। यह नार्को टेररिज्म से जुड़ा मामला हो सकता है।

    पृष्ठभूमि

    दिल्ली पुलिस ने मई में भी पकड़ी थी 125 किलो हेरोइन

    बता दें कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मई महीने में भी हेरोइन की बड़ी खेप पकड़ी थी। उस दौरान पुलिस ने करीब 125 किलो हेरोइन के साथ दो अफगानिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी पति-पत्नी हैं।

    पश्चिमी जिले की पुलिस को लगातार ड्रग्स तस्करी की सूचनाएं मिल रही थीं, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हेरोइन जब्त की थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अफगानिस्तान
    दिल्ली पुलिस
    दिल्ली
    हेरोइन

    ताज़ा खबरें

    मोहनलाल की इन सुपरहिट फिल्मों के बने हिंदी रीमेक, चमके अक्षय कुमार समेत ये बॉलीवुड सितारे मोहनलाल
    'हेरा फेरी 3' ही नहीं, अक्षय कुमार की यह फिल्म भी छोड़ चुके हैं परेश रावल परेश रावल
    क्या गाड़ी का रंग भी बढ़ाता है गर्मी? जानिए क्या है सच्चाई कार
    यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने कहा- पाकिस्तानी एजेंट्स से मिली, 2023 से दानिश के संपर्क में थी पाकिस्तान समाचार

    अफगानिस्तान

    नागरिकता कानून विरोधी प्रदर्शन: रेलवे को अब तक 88 करोड़ की संपत्ति का नुकसान पाकिस्तान समाचार
    नागरिकता कानून: भाजपा नेता ने उठाए सवाल, पूछा- मुसलमान क्यों नहीं शामिल? पाकिस्तान समाचार
    मुस्लिमों के पास जाने के लिए 150 देश, हिंदुओं के लिए केवल भारत- विजय रुपाणी पाकिस्तान समाचार
    नागरिकता कानून: प्रदर्शनों में जाने के कारण कहीं शिक्षक सस्पेंड तो कहीं छात्र को निकाला गया पाकिस्तान समाचार

    दिल्ली पुलिस

    टूलकिट मामला: शांतनु के पिता ने दिल्ली पुलिस पर लगाया हार्ड डिस्क ले जाने का आरोप पुणे
    किसान आंदोलन: सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी ने थानाप्रभारी पर किया तलवार से हमला, गिरफ्तार किसान आंदोलन
    दिशा रवि के मामले में मीडिया ने की पक्षपातपूर्ण और सनसनीखेज रिपोर्टिंग- दिल्ली हाई कोर्ट दिल्ली हाई कोर्ट
    दिल्ली: महामारी के बीच 2020 मे हर दिन दर्ज हुए रेप के चार से अधिक मामले दिल्ली

    दिल्ली

    दिल्ली की सड़कों पर स्पीड लिमिट बदली, अब इस गति से तेज नहीं चला सकेंगे वाहन दिल्ली सरकार
    दिल्ली में हटाया गया लॉकडाउन, लेकिन कुछ पाबंदियां अभी भी रहेंगी लागू अरविंद केजरीवाल
    गुजरात विधानसभा चुनावों में सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी AAP, अरविंद केजरीवाल ने किया ऐलान अरविंद केजरीवाल
    लॉकडाउन हटने के बाद दिल्ली के बाजारों में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञों ने चेताया कोरोना वायरस

    हेरोइन

    मुंबई में एक हजार करोड़ रुपये की ड्रग्स के साथ दो गिरफ्तार अफगानिस्तान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025