Loading...
दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री के खिलाफ 'अपमानजनक' पोस्ट को लेकर दर्ज की FIR, 'एक्स' को नोटिस
दिल्ली पुलिस ने CJP प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर अपमानजनक पोस्ट करने वाले सोशल मीडिया खातों को नोटिस जारी किए हैं (फाइल तस्वीर)

दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री के खिलाफ 'अपमानजनक' पोस्ट को लेकर दर्ज की FIR, 'एक्स' को नोटिस

लेखन आबिद खान
Jul 29, 2026
11:15 am

क्या है खबर?

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली और देशभर के कई शहरों में हुए हालिया प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर की गई कथित अपमानजनक पोस्टों के लिए FIR दर्ज की है। कई सोशल मीडिया अकाउंट्स और मीडिया पोर्टलों को भी नोटिस भेजे गए हैं। इसके अलावा पुलिस ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) को पत्र लिखकर कथित तौर पर अपमानजनक, दुर्भावनापूर्ण और मानहानिकारक पोस्टों को तत्काल हटाने को कहा है।

रिपोर्ट

'एक्स' से मांगी गई खातों की जानकारी

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, यह FIR एक शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है जिसमें कहा गया था कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संवैधानिक प्रमुखों को निशाना बनाते हुए अपमानजनक, दुर्भावनापूर्ण और मानहानि करने वाली सामग्री फैलाई जा रही है।

दिल्ली पुलिस ने 'एक्स' से कहा है कि वह इन कथित पोस्ट या वीडियो को तुरंत प्लेटफॉर्म से हटा दे। पुलिस ने 'एक्स' से अकाउंट के मालिक का पूरा नाम, पता, संपर्क विवरण और ईमेल ID भी मांगी है।

नोटिस

पुलिस ने जारी किए नोटिस

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने कथित तौर पर अपमानजनक पोस्ट करने वाले खातों की जानकारी भी मांगी है। हालांकि, ये पता नहीं है कि ऐसे कितने नोटिस जारी किए गए हैं।

पुलिस ने प्लेटफॉर्म को भेजे गए नोटिस में कहा कि एक्स पर प्रसारित हो रही सामग्री चल रही जांच का विषय है और कंपनी से अनुरोध किया कि वह बिना किसी देरी के पहचाने गए पोस्ट या वीडियो को हटा दे।

ADVERTISEMENT

सामग्री

सभी पोस्ट की समीक्षा कर रही पुलिस

हाल ही में समाचार एजेंसी PTI ने बताया था कि दिल्ली पुलिस उन सोशल मीडिया पोस्टों के खिलाफ कार्रवाई करने पर विचार कर रही है जिन्हें आपत्तिजनक और अपमानजनक माना गया है। ये पोस्ट जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और अन्य नेताओं को निशाना बना रही थीं।

इसके बाद पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक अभिलेखों के संबंध में भारतीय साक्षी अधिनियम (BSA) की धारा 63(4) के तहत प्रमाण पत्र भी मांगा है।

ADVERTISEMENT

पाकिस्तान

पुलिस ने पाकिस्तान से संचालित खातों की पहचान की

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने कहा था कि उसने पाकिस्तान से कथित तौर पर जुड़े 400 से अधिक सोशल मीडिया हैंडल की पहचान की है, जो प्रदर्शनों से संबंधित फर्जी बयानों, अफवाहों और डीपफेक वीडियो को प्रसारित कर रहे थे।

एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया था कि इसे लेकर पुलिस को चिंता थी कि प्रदर्शन के दौरान कुछ असामाजिक तत्व हिंसा भड़का सकते हैं और इसका इस्तेमाल राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में कर सकते हैं।

ADVERTISEMENT