दिल्ली मतदाता सूची में बड़ा बदलाव, 47 लाख नामों की होगी दोबारा जांच
अगर आप दिल्ली में वोट डालते हैं, तो यह आपके लिए एक बड़ी खबर है। दिल्ली के अधिकारी उन 47 लाख नामों का दोबारा सत्यापन कर सकते हैं जिन्हें हाल ही में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटा दिया गया था।
दरअसल, चुनाव आयोग यह पक्का करना चाहता है कि 22 दिसंबर को फाइनल वोटर लिस्ट जारी होने से पहले कोई भी सही वोटर गलती से लिस्ट से बाहर न रह जाए।
दिल्ली में सुधार की आखिरी तारीख 25 नवंबर तक बढ़ी
वोटर लिस्ट की बड़े पैमाने पर सफाई अभियान के बाद (जिसमें वोटरों की संख्या 1.45 करोड़ से घटकर लगभग 97.5 लाख रह गई थी), कुछ सवाल उठने लगे थे। लोगों को चिंता थी कि कहीं गलती से असली वोटरों के नाम लिस्ट से कट तो नहीं गए।
अब, सुधार के लिए आखिरी तारीख 25 नवंबर तक बढ़ा दी गई है और फाइनल लिस्ट 22 दिसंबर को जारी होनी है, ऐसे में एक बार फिर से गहन जाँच की जा रही है। इसका मकसद यही है कि जो भी व्यक्ति वोटर लिस्ट में शामिल होने के योग्य है, उसका नाम उसमें ज़रूर हो।