दिल्ली-NCR को नई दिशा: 16 जून को स्मार्ट शहर और '30 मिनट सफर' प्लान को हरी झंडी
देश
दिल्ली-NCR के लिए बड़े बदलावों की तैयारी है। क्षेत्रीय योजना 2041 को 16 जून को मंजूरी मिल सकती है। इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में 5 से 8 नए स्मार्ट टाउनशिप बनाए जाएंगे। ये टाउनशिप दिल्ली की बढ़ती आबादी का बोझ कम करेंगे। इनमें टिकाऊ विकास और आत्मनिर्भरता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।