'लॉकअप सीजन 2' में अचानक पहुंचे गौरव खन्ना, पत्नी आकांक्षा से बोले- बैंड बजा दी
क्या है खबर?
नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉकअप सीजन 2' में काफी रोमांचक पल देखने को मिल रहे हैं। हालिया प्रोमो में अभिनेता गौरव खन्ना ने अचानक पहुंचकर प्रतियोगियों के बीच में हलचल मचा दी। उनकी यह एंट्री पत्नी आकांक्षा चमोला द्वारा शो में अपने तलाक के खुलासे के बाद हुई है। खुद अभिनेत्री भी शो में अपने पति को देखकर चौंक गई और फिर भावुक होकर रोने लगीं। शो का प्रोमो देखने के बाद दर्शक एपिसोड को देखने के लिए उतावले हैं।
प्रतिक्रिया
गौरव को देखकर फूट-फूटकर रोने लगीं आकांक्षा
प्रोमो के मुताबिक, प्रतियोगी उस वक्त हैरान रह गए, जब गौरव ने शो में प्रवेश किया। जैसे ही गेट खुले, गौरव ने घर के अंदर प्रवेश किया और उनको देखकर आकांक्षा भी एक पल को दंग रह गईं। इसके बाद, गौरव अपनी पत्नी से मिलने के लिए जेल के पास पहुंचते हैं और कहते हैं, 'बैंड बजा दी तूने।' ये सुनकर अभिनेत्री फूट-फूटकर रोने लगीं। बता दें, आकांक्षा ने शो में पति गौरव के साथ तलाक पर खुलासा किया था।
खुलासा
गौरव से अलग रह रहीं आकांक्षा
आकांक्षा ने शो के होस्ट रितेश देशमुख और फराह खान के सामने खुलासा किया था कि वह और गौरव तलाक की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। दोनों एक साल से अलग-अलग रह रहे हैं। बाद में, अभिनेत्री ने कहा, "वह बच्चे चाहते हैं, और मैं उन्हें यह नहीं दे सकती। मैं उन्हें उस स्थिति में नहीं डालना चाहती थी। वो अलग होना चाहता है, तो ठीक है।" बता दें, गौरव और आकांक्षा ने साल 2016 में शादी की थी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए प्रोमो
Gaurav Khanna visits Lock Upp Season 2 to meet his wife Akanksha Choudhary
— KhabriBhai (@RealKhabriBhai) July 8, 2026
Tomorrow's episode is going to be a must watchpic.twitter.com/jgqstF9TVo