दिल्ली मेट्रो से सेंट्रल विस्टा तक सीधी पहुंच, लाखों की राह होगी आसान
देश
दिल्ली मेट्रो में जल्द ही बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। नए सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर के लिए सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशन पर काम शुरू हो गया है। 9.91 किलोमीटर का यह हिस्सा मैजेंटा लाइन को आगे बढ़ाएगा, जिससे रोजाना हजारों सरकारी कर्मचारियों और करीब 2 लाख सैलानियों के लिए सेंट्रल विस्टा तक आना-जाना बहुत आसान हो जाएगा।
कॉरिडोर 9 सेंट्रल विस्टा जगहों को जोड़ेगा
यह कॉरिडोर इंडिया गेट, कर्तव्य भवन, भारत मंडपम और कई अन्य महत्वपूर्ण जगहों को आपस में जोड़ेगा, जिससे सरकारी दफ्तरों और ऐतिहासिक स्थलों तक पहुंचना काफी सुविधाजनक होगा। इस प्रोजेक्ट का मकसद इलाके में सड़क के जाम और प्रदूषण को कम करना है। यह पूरा विस्तार दिल्ली मेट्रो के 5वें चरण का हिस्सा है, जिसके लिए 12,000 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। इसके अलावा, एरोसिटी से IGI T1 और तुगलकाबाद से कालकाजी कुंज तक नए रूट भी बनाए जा रहे हैं।