Loading...
दिल्ली में प्रदूषण के बीच आज करवाई जा सकती है कृत्रिम बारिश
दिल्ली में आज कृत्रिम बारिश कराए जाने की तैयारी है

दिल्ली में प्रदूषण के बीच आज करवाई जा सकती है कृत्रिम बारिश

लेखन आबिद खान
Nov 11, 2026
01:56 pm

क्या है खबर?

दिल्ली में भारी प्रदूषण के बीच कृत्रिम बारिश कराने की तैयारी हो रही है। NDTV ने IIT कानपुर के शीर्ष सूत्रों के हवाले से बताया कि अगर आज बादल छाए रहे तो कृत्रिम बारिश कराने का प्रयास किया जाएगा। कथित तौर पर इसके लिए विमानों को भी तैयार कर लिया गया है। बादलों की मौजूदगी में उनमें नमी के आकलन के बाद विशेषज्ञ बारिश करवाने या न करवाने का फैसला लेंगे।

रिपोर्ट

IIT कानपुर में तैयार विमान- रिपोर्ट

रिपोर्ट के मुताबिक, कृत्रिम बारिश के लिए जरूरी संसाधनों से लैस एक विमान IIT कानपुर में तैयार है। इसे दिल्ली पहुंचने में लगभग एक घंटे का समय लगेगा।

वहीं, एक दूसरा विमान दिल्ली में ही स्टैंडबाय पर है।

चूंकि, दिल्ली में फिलहाल बारिश नहीं हो रही है और न ही ऐसा कोई पूर्वानुमान है, इसलिए विशेषज्ञों ने प्रदूषण को कम करने के लिए कृत्रिम बारिश कराने का सुझाव दिया है।

प्लस

क्या होती है कृत्रिम बारिश?

कृत्रिम बारिश या क्लाउड सीडिंग एक मौसम परिवर्तन तकनीक है, जो बादलों में विशिष्ट रसायनों को डालकर बारिश को प्रेरित करती है।

आमतौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले पदार्थ सिल्वर आयोडाइड, सोडियम क्लोराइड या सूखी बर्फ होती हैं। नमी से भरे बादलों में छोड़े जाने पर ये कण बीज का काम करते हैं, जिनके चारों ओर पानी की बूंदें जमा हो जाती हैं।

जैसे-जैसे ये बूंदें भारी होती जाती हैं और अंततः बारिश के रूप में जमीन पर गिरती हैं।

ADVERTISEMENT