LOADING...
'धुरंधर 2' में यामी गौतम के कैमियो को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए कैसा होगा किरदार
'धुरंधर 2' में यामी गौतम के कैमियो पर आया अपडेट

'धुरंधर 2' में यामी गौतम के कैमियो को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए कैसा होगा किरदार

Mar 12, 2026
10:46 am

क्या है खबर?

रणवीर सिंह की आगामी फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' इस वक्त सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा बटोर रही है। एक ओर फैंस इसकी रिलीज तारीख पर नजरें गड़ाए बैठे हैं। दूसरी तरफ इसकी कहानी और किरदार से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बातें उनका ध्यान खींच रही हैं। अटकलें तो पहले से हैं कि यामी गौतम 'धुरंधर 2' में दमदार कैमियो के साथ दर्शकों को चौंका देंगी। अब उनके किरदार को लेकर एक ताजा जानकारी हाथ लगी है।

किरदार

'धुरंधर 2' में क्या होगा यामी गौतम का किरदार?

बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के मुताबिक, 'धुरंधर 2' में यामी का कैमियो एक अस्पताल के दृश्य में होगा। उनकी माैजूदगी क्षणिक नहीं होगी, बल्कि एक महत्वपूर्ण भूमिका होगी। रिपोर्ट के अनुसार, यामी का कैमियो "कहानी को एक महत्वपूर्ण मोड़ पर आगे बढ़ाने के लिए रखा गया है।" वहीं कुछ रिपोर्ट्स में दावा है कि अभिनेत्री वही खुफिया अधिकारी की भूमिका में दिखेंगी जो उन्होंने विक्की कौशल की फिल्म 'उरी' में निभाया था। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रिलीज

जानिए कब रिलीज हो रही 'धुरंधर 2'

'धुरंधर 2' अगले हफ्ते 19 मार्च, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। यह दिसंबर, 2025 में आई 'धुरंधर' का दूसरा पार्ट है जिससे लोगों को काफी उम्मीदें हैं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि पहली किस्त ने दुनियाभर में शानदार प्रदर्शन करते हुए 1340 करोड़ रुपये से ज्यादा कारोबार किया था। यह 2025 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बनकर उभरी थी। अब देखना होगा कि 'धुरंधर 2' इस रिकॉर्ड तो तोड़ती है या नहीं।

Advertisement