दिल्ली में अब हर साल 3 महीने बाहर के गैर BS-VI वाहनों को नहीं मिलेगा प्रवेश, सरकार ने लिया निर्णय
देश
दिल्ली सरकार ने 1 नवंबर से 31 जनवरी तक BS-VI उत्सर्जन मानकों का पालन न करने वाले दिल्ली से बाहर के पंजीकृत वाहनों पर हर साल प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। इस पाबंदी से मुख्य रूप से व्यावसायिक ट्रक और बसें प्रभावित होंगी। हालांकि, जो वाहन CNG या बिजली से चलते हैं, उन्हें इस प्रतिबंध से छूट मिलेगी। इस कदम का मकसद उन सर्दियों के महीनों में दिल्ली की हवा को साफ रखना है, जब प्रदूषण का स्तर आम तौर पर काफी बढ़ जाता है।
DND और राजोकरी पर तैनात होंगे अधिकारी
इस नियम को सख्ती से लागू करने के लिए DND और राजोकरी-NH 48 जैसे बड़े प्रवेश बिंदुओ पर करीब 250 अधिकारियों को तैनात किया जाएगा। यह पाबंदी ऐसे समय लागू हो रही है, जब दिवाली के त्योहार, वाहनों से निकलने वाला धुआं और पराली जलाने जैसे कारणों से दिल्ली की हवा हर सर्दी में सबसे खराब हो जाती है।