दिल्ली की अदालतों में बड़ा फेरबदल: 83 जजों का तबादला, 45 नए तैनात
देश
दिल्ली की अदालतों में एक बड़ा फेरबदल हुआ है। दिल्ली हाईकोर्ट ने एक आदेश जारी करते हुए शहर के 83 न्यायिक अधिकारियों का तबादला किया है और उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इनमें कुछ ऐसे अधिकारी भी शामिल हैं जो बड़े मामलों की सुनवाई कर रहे थे।
खास बात यह है कि रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की देखरेख कर रहे विशेष CBI जज सुशांत चांगोत्रा को द्वारका की दक्षिण-पश्चिमी जिला अदालतों में भेजा गया है।
दिल्ली के जजों को नई जिम्मेदारियां मिलीं
धीरज मोर (कोयला ब्लॉक मामले) और विशेष CBI जज मनीषा खुराना कक्कड़ जैसे अन्य प्रमुख जजों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इसके साथ ही, 45 नए प्रशिक्षित जजों को पहली बार तैनात किया जा रहा है।