दिल्ली हाई कोर्ट का फरमान: न्यायपालिका की गरिमा गिराने वाली हर पोस्ट हटेगी
देश
दिल्ली हाई कोर्ट ने साफ तौर पर कहा है कि मेटा, गूगल, एक्स और लिंक्डइन जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को उन सभी पोस्ट या कंटेंट को तुरंत हटाना होगा, जो न्यायपालिका की गरिमा को कम करते हैं या किसी की मानहानि करते हैं। अदालत ने सख्त लहजे में कहा कि ये कंपनियां हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठ सकतीं। अगर उन्हें कोई भी ऐसी सामग्री दिखती है, जो समाज या न्यायिक व्यवस्था के लिए नुकसानदेह हो, तो उन पर तत्काल कार्रवाई करनी होगी।