दिल्ली में जनगणना 2027 की तैयारी: अब ये खास वैन बताएंगी आपकी गिनती क्यों है इतनी अहम?
दिल्ली में जनगणना 2027 की तैयारी के लिए 15 दिन का अभियान शुरू किया गया है। 7 मई से 6 मोबाइल वैन शहर के 180 अलग-अलग जगहों पर जाएंगी। इन मोबाइल वैन का मुख्य मकसद लोगों को यह समझाना है कि जनगणना क्यों इतनी जरूरी है और वे इसमें कैसे अपनी भागीदारी निभा सकते हैं।
इस अभियान की खास बात यह है कि 1 मई से MCD के इलाकों में खुद अपनी गणना यानी सेल्फ-एन्यूमरेशन का काम भी शुरू हो चुका है।
जनगणना जागरूकता के लिए दिल्ली की वैन लोगों के बीच पहुंचेंगी
21 मई तक हर दिन ये वैन राजीव चौक, नॉर्थ कैंपस, साकेत जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों पर रुकेंगी। LED स्क्रीन और सेल्फी पॉइंट से सजी ये वैन लोगों को अपनी ओर खींचने के लिए जिंगल्स, क्विज़ और सवाल-जवाब के कार्यक्रम भी आयोजित करेंगी।
इन सभी आयोजनों के जरिए जनगणना की पूरी प्रक्रिया को लेकर लोगों की सभी शंकाएं दूर की जाएंगी। इसके साथ ही, 16 मई से घर-घर जाकर घरों की लिस्टिंग करने का काम भी शुरू हो जाएगा।