Page Loader
दिल्ली: रेप के आरोप में गिरफ्तार द्वारका का 'ढोंगी बाबा' पहले था नर्स, फिर खोला आश्रम
दिल्ली में रेप के आरोप में ढोंगी बाबा विनोद कश्यप गिरफ्तार

दिल्ली: रेप के आरोप में गिरफ्तार द्वारका का 'ढोंगी बाबा' पहले था नर्स, फिर खोला आश्रम

लेखन गजेंद्र
Oct 12, 2023
04:48 pm

क्या है खबर?

दिल्ली में द्वारका के 2 मंजिला घर में अपना दरबार सजाने वाले स्वयंभू बाबा उर्फ विनोद कश्यप (33) पर 2 महिलाओं ने रेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर 3 दिन की हिरासत में लिया है। ककरोला गांव में माता मसानी चौकी बाबा के नाम से आश्रम चलाने वाला विनोद पहले अस्पताल में नर्स था और 25,000 रुपये वेतन पाता था। 4 साल नौकरी करने के बाद उसने अपना आश्रम खोला। आश्रम में काफी अनुयायी आते थे।

धंधा

बाबा करता था किसी भी तरह की समस्या के हल का दावा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कश्यप ने लोगों के बीच दावा किया था कि उसे भगवान का आशीर्वाद प्राप्त है और उससे वह किसी भी तरह की समस्या हल कर सकता है। उसके कमरे में एक कैमरामैन होता और कुछ लोग तैनात रहते थे। कश्यप अपना दरबार मंगलवार और शनिवार को 5 से 6 घंटे के लिए लगाता था। उसका एक यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर 900 से अधिक वीडियो हैं। उसके चैनल पर 35,000 से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं।

वारदात

कैसे हुई गिरफ्तारी?

पुलिस ने बताया कि 2 महिलाओं की शिकायत के आधार पर विनोद कश्यप को गिरफ्तार किया गया है। इसमें से एक महिला ने मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान दर्ज कराए हैं। महिला का आरोप है कि वह पति के साथ दरबार गई थीं। बाबा ने 'गुरुधारणा' के लिए 5 लाख रुपये मांगे थे, जिससे महिला ने मना कर दिया। सितंबर में सेवा के नाम पर बुलाकर उनका रेप किया। कश्यप की 2015 में शादी हुई थी। उसके 3 बच्चे हैं।

ट्विटर पोस्ट

बाबा को गिरफ्तार किया गया