गुरुवार को दिल्ली में इस मौसम की सबसे सर्द सुबह दर्ज की गई। यहां का तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो आमतौर पर इस समय रहने वाले तापमान से 1.7 डिग्री कम है।
दिन में भले ही तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है, लेकिन सुबह हल्की धुंध छाए रहने के कारण दृश्यता कुछ कम रह सकती है।
दिल्ली का AQI 289, 'खराब' श्रेणी में
एक तरफ जहां दिल्ली वाले ठंड से बचने के लिए खुद को गर्म कपड़ों में समेट रहे हैं, वहीं शहर की हवा की गुणवत्ता भी कोई राहत नहीं दे रही है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, आज सुबह शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 289 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है।