LOADING...
दिल्ली SUV स्कॉर्पियो हादसा: आरोपी नाबालिग कार चालक को किशोर न्यायालय बोर्ड से जमानत मिली
दिल्ली में स्कॉर्पियो से युवक को टक्कर मारने वाले नाबालिग आरोपी को जमानत मिली

दिल्ली SUV स्कॉर्पियो हादसा: आरोपी नाबालिग कार चालक को किशोर न्यायालय बोर्ड से जमानत मिली

लेखन गजेंद्र
Mar 11, 2026
12:42 pm

क्या है खबर?

दिल्ली के द्वारका में तेज रफ्तार SUV स्कॉर्पियों से टक्कर के बाद 23 वर्षीय साहिल धनेशरा की मौत के मामले में आरोपी नाबालिग कार चालक को जमानत मिल गई है। किशोर न्याय बोर्ड (JJB) में प्रधान मजिस्ट्रेट चित्रांशी अरोरा ने मंगलवार को 17 वर्षीय लड़के को जमानत देते हुए 16 पन्नों के आदेश में कहा कि माता-पिता की पर्याप्त निगरानी की कमी इस घटना का कारण बनी है। उन्होंने 20,000 रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी है।

जमानत

कोर्ट ने क्या कहा?

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, कोर्ट के आदेश में कहा गया है कि, "यह घटना माता-पिता की अपर्याप्त निगरानी के कारण घटी है, कानून से संघर्ष कर रहे बच्चे के माता-पिता ने अपनी गलती स्वीकार की है और बच्चे के आचरण की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने सख्त निगरानी सहित सुधारात्मक और निवारक उपाय अपनाने की इच्छा व्यक्त की है।" आदेश में, मजिस्ट्रेट ने अभियोजन पक्ष के इस तर्क पर विचार से इनकार कर दिया कि नाबालिग आरोपी आदतन अपराधी था।

आत्मसमर्पण

10वीं की बोर्ड परीक्षा देकर किया था आत्मसमर्पण

फरवरी में हादसे के बाद आरोपी को किशोर सुधार गृह भेजा गया था। हालांकि, 10 फरवरी को 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए उसे अंतरिम जमानत मिल गई। कोर्ट ने आरोपी नाबालिग को परीक्षा पूरी होने के बाद 9 मार्च को कोर्ट के सामने आत्मसमर्पण करने को कहा था। आरोपी ने आत्मसमर्पण के बाद जमानत याचिका लगाई थी, जिसमें उसे राहत मिली। पीड़ित साहिल धनेशरा के वकील का कहना है कि वह ऊपरी कोर्ट में अपील करेंगे।

Advertisement

नाराजगी

पीड़ित की मां का फूटा गुस्सा

धनेशरा की मां इन्ना माकन का आरोपी की जमानत पर गुस्सा फूटा है। उन्होंने कहा, "कातिल को दूसरे लोगों को मारने के लिए सड़क पर छोड़ दिया गया है।" उन्होंने उत्तम नगर में होली पर हुई हिंदू युवक की हत्या पर मीडिया-राजनेताओं की दिलचस्पी पर भी खेद जताया। उन्होंने धमकी मिलने की बात भी कही है। इन्ना के वकील अमन बख्शी ने कहा, "हम कानून के तहत सभी कदम उठाएंगे। जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।"

Advertisement

घटना

क्या है मामला?

द्वारका में लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास 3 फरवरी को सुबह 11 बजे साहिल अपनी बाइक से कार्यालय जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार SUV ने उनको सामने से टक्कर मार दी। हादसे में साहिल की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक कैब चालक अजित सिंह घायल हो गए। मृतक की मां एकल अभिभावक थीं। उन्होंने वीडियो जारी कर न्याय की मांग की है। आरोपी की कार पर तेज स्पीड के 13 चालान भी हैं।

Advertisement