अमेरिकी हमले में भारतीयों की मौत से दिल्ली में फूटा गुस्सा, ऑटो चालकों ने हटाए ट्रंप के कवर
देश
दिल्ली के ऑटो-रिक्शा चालक अमेरिकी दूतावास से नाराज हैं। उनका गुस्सा अमेरिकी दूतावास द्वारा उनके ऑटो पर लगाए गए ट्रंप के फोटो वाले कवर को लेकर है। चालकों ने इन कवरों को हटा दिया है। यह विरोध ओमान की खाड़ी में हुए एक अमेरिकी हमले के बाद शुरू हुआ, जिसमें 3 भारतीय नाविकों की जान चली गई थी।
भारत ने अमेरिकी राजनयिकों को 2 बार बुलाया
वीडियो में दिख रहा है कि ऑटो चालक 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' के नारे लगा रहे हैं और अमेरिकी संदेशों का बहिष्कार करने की अपील कर रहे हैं। भारत ने अमेरिकी राजनयिकों को 2 बार बुलाया है। नेताओं और नाविकों के परिवारों ने इस मामले में कड़े कदम उठाने की मांग की है। इस घटना से भारत और अमेरिका के रिश्तों में तनाव और बढ़ गया है, जिससे दोनों देशों के बीच पुराने विवादों को सुलझाना अब और मुश्किल हो गया है।