Loading...
IRCTC घोटाला मामले में लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव की याचिका खारिज
IRCTC घोटाला मामले में लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव की याचिका खारिज

IRCTC घोटाला मामले में लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव की याचिका खारिज

लेखन गजेंद्र
Nov 26, 2026
02:00 pm

क्या है खबर?

दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव की भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) घोटाले से जुड़े मामले में याचिका खारिज कर दी। यह आदेश न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा ने दिया है। यादव परिवार ने मामले में उनके खिलाफ आपराधिक आरोप तय करने के ट्रायल कोर्ट के आदेश के खिलाफ याचिका दायर की थी। मामले में यादव परिवार समेत कई अन्य पर आरोप तय हैं।

आरोप

अक्टूबर में तय हुए हैं आरोप

13 अक्टूबर को राउज एवेन्यू कोर्ट के स्पेशल जज विशाल गोगने ने पूर्व रेल मंत्री लालू यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार, आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी के आरोप तय किए थे।

वहीं, बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था।

यादव परिवार ने जांच पर सवाल उठाए और कहा कि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है और मामला राजनीति से प्रेरित है।

इसके बाद वे हाई कोर्ट पहुंचे थे।

मामला

कोर्ट ने कहा- लालू के कामों से सरकारी खजाने को नुकसान हुआ

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने आरोप लगाया कि 2004-2009 तक लालू परिवार ने एक निजी फर्म को ठेका देने के लिए रिश्वत के तौर पर कीमती जमीन ली थी।

आरोपों के मुताबिक, रेल मंत्री रहने के दौरान, रांची और पुरी में IRCTC के 2 होटलों को सुजाता होटल्स को हेरफेर करके लीज पर दिया गया। बदले में, करोड़ों की जमीन राबड़ी-तेजस्वी की कंपनी को ट्रांसफर हुई।

ट्रायल कोर्ट ने कहा कि लालू के कामों से सरकारी खजाने को नुकसान हुआ।

ADVERTISEMENT