NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / AAP की योजनाओं के खिलाफ विज्ञापन पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी सख्त, कहा- कार्रवाई होगी
    अगली खबर
    AAP की योजनाओं के खिलाफ विज्ञापन पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी सख्त, कहा- कार्रवाई होगी
    दिल्ली में आम आदमी पार्टी की योजनाओं के खिलाफ विज्ञापन देने पर मुख्यमंत्री आतिशी नाराज

    AAP की योजनाओं के खिलाफ विज्ञापन पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी सख्त, कहा- कार्रवाई होगी

    लेखन गजेंद्र
    Dec 25, 2024
    01:29 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) की महिला और बुजुर्गों से जुड़ी योजनाओं के खिलाफ अखबारों में विज्ञापन देने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। यह जानकारी मुख्यमंत्री आतिशी ने बुधवार को दी है।

    उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "आज अखबारों में जो नोटिस जारी किए गए हैं, वे गलत हैं। भाजपा ने कुछ अधिकारियों पर दबाव डालकर आज यह नोटिस प्रकाशित करवाया है। इन अधिकारियों के खिलाफ प्रशासनिक तो होगी ही, साथ में पुलिस कार्रवाई की जाएगी।"

    सख्ती

    सार्वजनिक है जानकारी- आतिशी

    मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, "अखबार में सूचना निकाली गई कि महिला सम्मान जैसी कोई योजना नहीं है, जबकि दिल्ली कैबिनेट की ओर से 'महिला सम्मान योजना' को अधिसूचित किए जाने की जानकारी सार्वजनिक है। इसके बावजूद भाजपा ने कुछ अधिकारियों पर दबाव बनाया है। ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई जरूर होगी। केजरीवाल जी ने महिला सम्मान राशि को चुनाव के बाद 1,000 रुपये से 2,100 रुपये करने का वादा किया है। झूठी खबरों से भाजपा की बौखलाहट दिख रही है।"

    ट्विटर पोस्ट

    सुनिए, आतिशी ने क्या कहा

    #WATCH | After Delhi WCD issues a public notice stating Mahila Samman Yojana and scheme for free health treatment for senior citizens not notified, Delhi CM Atishi says, "The notices issued in newspapers today are wrong. BJP by putting pressure on a few officers got this notice… pic.twitter.com/2ASLDzte3q

    — ANI (@ANI) December 25, 2024

    विवाद

    क्या है विवाद?

    दिल्ली के महिला और बाल विकास विभाग ने बुधवार को अखबारों में विज्ञापन जारी कर आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार द्वारा हाल ही में लॉन्च की गई 'महिला सम्मान योजना' पर सवाल उठाए हैं।

    विभाग ने कहा कि इस तरह की कोई योजना सरकार की ओर से लागू नहीं है। विभाग ने लोगों से अपनी निजी जानकारी को किसी के साथ साझा करने से मना किया है।

    स्वास्थ्य विभाग ने भी 'संजीवनी योजना' पर ऐसा नोटिस जारी किया है।

    योजना

    क्या है केजरीवाल की योजनाएं?

    दिल्ली में चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल महिलाओं और बुजुर्गों के लिए बड़ी योजनाओं का ऐलान कर चुके हैं, जिसे चुनाव जीतने के बाद लागू करेंगे।

    केजरीवाल ने महिलाओं से वादा किया कि उनकी सरकार 2025 में जीतने पर महिला सम्मान राशि 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,100 रुपये करेगी।

    इसके अलावा 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों को संजीवनी योजना के तहत किसी भी बीमारी का इलाज खर्च की परवाह किए बिना निजी और सरकारी अस्पतालों में बिल्कुल मुफ्त मिलेगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आतिशी
    दिल्ली
    दिल्ली सरकार

    ताज़ा खबरें

    पाकिस्तान सीमा पर बीटिंग रिट्रीट समारोह फिर से शुरू, न गेट खुले और न हाथ मिले वाघा बॉर्डर
    'वॉर 2' के लिए ऋतिक रोशन को मिली कितनी रकम? जूनियर एनटीआर की फीस भी जानिए ऋतिक रोशन
    भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को 27,000 करोड़ के ऑर्डर मिलने की उम्मीद, जानिए क्या है लक्ष्य  भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड
    हरदोई में भिड़ सकती थीं राजधानी और काठगोदाम एक्सप्रेस, जानिए लोको पायलट ने कैसे टाला हादसा? रेल दुर्घटना

    आतिशी

    दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी को चुनाव आयोग का नोटिस, भाजपा ने की थी शिकायत चुनाव आयोग
    दिल्ली की कोर्ट ने मंत्री आतिशी को भेजा समन, 29 जून को पेश होने का आदेश दिल्ली
    दिल्ली में पानी की किल्ल्त: हरियाणा के मुख्यमंत्री ने उपराज्यपाल को दिया हरसंभव मदद का आश्वासन दिल्ली
    दिल्ली में पेयजल किल्लत: जल मंत्री आतिशी ने पुलिस से की पाइपलाइनों की सुरक्षा की मांग दिल्ली

    दिल्ली

    दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में शीतलहर की चेतावनी, न्यूनतम तापमान में और आएगी गिरावट भारतीय मौसम विभाग
    बर्फबारी से मैदानी राज्यों में शीतलहर का कहर, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम  राजस्थान
    दिल्ली के कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच दिल्ली पुलिस
    किसानों के दिल्ली कूच के दौरान फिर चले आंसू गैस के गोले, कई किसान घायल किसान

    दिल्ली सरकार

    दिल्ली: 777 करोड़ रुपये में बनी प्रगति मैदान सुरंग में क्या खामियां आईं और कौन जिम्मेदार? दिल्ली
    किसान आंदोलन: बवाना स्टेडियम को अस्थायी जेल नहीं बनाएगी दिल्ली सरकार, केंद्र का अनुरोध खारिज किया किसान आंदोलन
    बस मार्शलों की बर्खास्तगी: उपराज्यपाल के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंची दिल्ली सरकार अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली सरकार के विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा आज; वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से केजरीवाल कोर्ट में हुए पेश दिल्ली विधानसभा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025