दिल्ली हवाई अड्डे पर खुला तीसरा रनवे, उड़ानें अब होंगी पहले से तेज और सुरक्षित
दिल्ली हवाई अड्डे ने हाल ही में अपने तीसरे रनवे (11R/29L) को दोबारा शुरू किया है। इस रनवे का बड़ा अपग्रेड फरवरी 2026 में शुरू हुआ था। इस प्रोजेक्ट का मुख्य मकसद उड़ानों को ज्यादा सुरक्षित बनाना और ज्यादा विमानों को हैंडल करने की क्षमता बढ़ाना था। इस पूरे अपग्रेड की अगुवाई डायल ने की। डायल, GMR ग्रुप के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण का एक जॉइंट वेंचर है।
रनवे 11R/29L को रिसर्फेस किया गया
इस बदलाव के तहत रनवे की सतह को नया किया गया है। साथ ही, इंतजार का समय कम करने के लिए एक तेज एग्जिट टैक्सीवे भी जोड़ा गया है। बेहतर लाइटिंग और ज्यादा मजबूत पेवमेंट भी लगाए गए हैं, ताकि विमानों के टेकऑफ और लैंडिंग और भी ज्यादा आसान और सुरक्षित हों। इन बदलावों से दिल्ली एयरपोर्ट ग्लोबल स्टैंडर्ड्स के हिसाब से काम कर पाएगा और यात्रियों की बढ़ती भीड़ को बेहतर तरीके से संभाल सकेगा। डायल के CEO प्रदीप पणिक्कर ने इस पर कहा, "रनवे 11R/29L का फिर से चालू होना दिल्ली एयरपोर्ट के लिए एक बड़ा पड़ाव है। हम लगातार ऐसे एविएशन इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रहे हैं जो भविष्य की जरूरतों को पूरा कर सकें।"