NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 3 दिवसीय रूस यात्रा पर पहुंचे, पुतिन से हो सकती है बातचीत
    अगली खबर
    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 3 दिवसीय रूस यात्रा पर पहुंचे, पुतिन से हो सकती है बातचीत
    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रूस पहुंचे (तस्वीर: एक्स/@IndEmbMoscow)

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 3 दिवसीय रूस यात्रा पर पहुंचे, पुतिन से हो सकती है बातचीत

    लेखन गजेंद्र
    Dec 09, 2024
    09:36 am

    क्या है खबर?

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार रात को 3 दिवसीय यात्रा पर रूस की राजधानी मॉस्को पहुंच गए। राजदूत विनय कुमार और रूस के उपरक्षा मंत्री अलेक्जेंडर फोमिन ने उनका स्वागत किया।

    भारतीय दूतावास ने बताया कि यात्रा के दौरान, रक्षा मंत्री राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे। हालांकि, समय और स्थान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।

    रक्षा मंत्री अपने रूसी समकक्ष आंद्रेई बेलौसोव के साथ भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग (IRIGC-M&MTC) की 21वीं बैठक की सह-अध्यक्षता भी करेंगे।

    यात्रा

    रूस निर्मित युद्धपोत भारतीय नौसेना में होगा शामिल

    सोमवार को रूस निर्मित स्टील्थ युद्धपोत INS तुशिल का कलिनिनग्राद के यंत्र शिपयार्ड में जलावतरण होगा। इस दौरान रक्षा मंत्री के साथ भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी भी होंगे।

    इस बहुउद्देशीय स्टील्थ-गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट को तकनीक से मामले में दुनियाभर में अधिक उन्नत युद्धपोतों में से एक माना जाता है।

    इसकी मदद से हिंद महासागर में भारतीय नौसेना की परिचालन क्षमता में काफी अधिक वृद्धि होने की संभावना है।

    बैठक

    मंगलवार को बैठक में होंगे कई समझौते

    मंगलवार को मॉस्को में सैन्य और सैन्य तकनीकी सहयोग को लेकर होने वाली IRIGC-M&MTC बैठक में भारतीय-रूसी रक्षा मंत्री दोनों देशों में रक्षा के क्षेत्र में बहुआयामी संबंधों की शृंखला की समीक्षा करेंगे।

    बैठक में चर्चा का मुख्य केंद्र रूसी S-400 ट्रायम्फ वायु रक्षा प्रणाली की शेष 2 इकाइयों की डिलीवरी होगी, जो सबसे उन्नत है। S-400 वायु रक्षा प्रणाली की 5 इकाइयों की खरीद 2018 में अंतिम रूप दी गई थी।

    इसके बाद सिंह सोवियत सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे।

    जानकारी

    पुतिन भी आएंगे भारत

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अक्टूबर महीने में रूस की यात्री की थी और अब रक्षा मंत्री की यात्रा कई मायनों में खास बताई जा रही है। पुतिन भी भारत आने की योजना बना रहे हैं। वे दिसंबर के अंत या जनवरी में आ सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राजनाथ सिंह
    रूस समाचार
    व्लादिमीर पुतिन

    ताज़ा खबरें

    धनुष अब बनेंगे 'मिसाइल मैन' एपीजे अब्दुल कलाम, 'आदिपुरुष' वाले ओम राउत को मिली बड़ी जिम्मेदारी धनुष
    डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्तावित 'गोल्डन डोम' मिसाइल रक्षा प्रणाली में निवेश करना चाहता है कनाडा कनाडा
    काम के बीच अटक गई लैपटॉप स्क्रीन? जानिए कैसे करें इस समस्या का समाधान लैपटॉप
    कान्स 2025: बनारसी साड़ी पहन रेड कार्पेट पर उतरीं ऐश्वर्या राय, मांग में लगाया सिंदूर  ऐश्वर्या राय

    राजनाथ सिंह

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के LoC पार करने के बयान पर भड़का पाकिस्तान, जानें क्या कहा  पाकिस्तान समाचार
    'केंद्रीय गृह मंत्री पदक' से सम्मानित किए गए 140 पुलिसकर्मी, 22 महिला अधिकारी भी शामिल   गृह मंत्रालय
    राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए 'इंडिया' नाम को क्यों बताया खतरनाक?  INDIA
    भारतीय वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, 12 सुखोई-30 MKI विमानों की खरीद को मिली मंजूरी  भारतीय वायुसेना

    रूस समाचार

    NSA अजित डोभाल रूस की यात्रा पर जाएंगे, यूक्रेन शांति वार्ता पर करेंगे चर्चा- रिपोर्ट अजित डोभाल
    रूस चंद्रमा के लिए बना रहा न्यूक्लियर प्लांट, मिशन में शामिल हो सकता है भारत परमाणु ऊर्जा संयंत्र
    गोवा में रूसी पर्यटक की समुद्र में डूबने से मौत, महिला साथी को लोगों ने बचाया गोवा
    रूसी सेना में आकर्षक वेतन देखकर शामिल हुए भारतीयों ने त्यागा पासपोर्ट, अब लौटने की कोशिश केरल

    व्लादिमीर पुतिन

    रूस: एलेक्सी नवलनी को श्रद्धांजलि देने जुटे सैकड़ों लोग हिरासत में, परिजनों को नहीं मिला शव रूस समाचार
    पुतिन पर लगा नोविचोक जहर देकर अपने विरोधी नवलनी को मारने का आरोप, क्या है ये? रूस समाचार
    #NewsBytesExplainer: रूस-यूक्रेन युद्ध के 2 साल पूरे, कितना हुआ नुकसान और कितने बदले हालात? रूस समाचार
    रूस का अंतरिक्ष में परमाणु ऊर्जा केंद्र बनाने पर जोर, पुतिन बोले- काम में तेजी लाओ रूस समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025