कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 20,408 संक्रमित, फिर घटे सक्रिय मामले
क्या है खबर?
भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 20,408 नए मामले सामने आए और 54 लोगों की मौत हुई।
इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,40,00,138 हो गई है। इनमें से 5,26,312 मरीजों की मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1,43,384 हो गई है।
एक दिन पहले देश में 20,409 नए मामले दर्ज हुए थे। देश में लगातार तीसरे दिन मामलों की संख्या 20,000 से अधिक रही है।
रिकवरी रेट और टेस्टिंग
बीते दिन ठीक हुए लगभग 21,000 मरीज
कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 20,958 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 4,33,30,442 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 98.48 प्रतिशत है।
कोरोना टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 4,04,399 टेस्ट किए गए हैं। अब तक देश में लगभग 87.48 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।
राज्यों की स्थिति
ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य
सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 80,43,519 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,48,097 लोगों की मौत हुई है।
दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में 67,17,856 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका था और 70,451 मरीजों की मौत हुई है।
40,03,785 मामलों और 40,101 मौतों के साथ कर्नाटक और 35,41,231 मामलों और 38,032 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।
नए मामले
इन राज्यों में सामने आ रहे सबसे ज्यादा मामले
सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु और केरल में ही नए मामले भी सबसे अधिक आ रहे हैं।
महाराष्ट्र में दैनिक मामलों में हल्की गिरावट आई है और बीते दिन यहां 1,997 नए मामले सामने आए।
इसी तरह तमिलनाडु में बीते दिन 1,624 नए मामले पकड़ में आए, वहीं केरल में 1,599 नए लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था।
कर्नाटक में बीते दिन 2,130 नए मामले सामने आए।
डाटा
वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?
वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो देश में अब तक वैक्सीन की 2,03,94,33,480 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते दिन 33,87,173 खुराकें लगाई गईं। देश में 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों और वयस्कों को वैक्सीन लगाई जा रही है।
वैश्विक स्थिति
दुनियाभर में 57.61 करोड़ लोग संक्रमित
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 57.61 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 63.98 लाख लोगों की मौत हुई है।
सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 9.13 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 10.30 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।
तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश फ्रांस में लगभग 3.40 करोड़ संक्रमितों में से 1.53 लाख मरीजों की मौत हुई है।