NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / महाराष्ट्र: एकतरफा प्यार स्वीकार नहीं करने पर जिंदा जलाई गई महिला लेक्चरर की मौत
    अगली खबर
    महाराष्ट्र: एकतरफा प्यार स्वीकार नहीं करने पर जिंदा जलाई गई महिला लेक्चरर की मौत

    महाराष्ट्र: एकतरफा प्यार स्वीकार नहीं करने पर जिंदा जलाई गई महिला लेक्चरर की मौत

    लेखन भारत शर्मा
    Feb 10, 2020
    01:16 pm

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र के वर्धा में प्यार के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करने से नाराज युवक द्वारा सात दिन पहले जिंदा जलाई गई एक 24 वर्षीय महिला लेक्चरर ने सोमवार सुबह दम तोड़ दिया।

    महिला का नागपुर के ऑरेंज सिटी हॉस्पिटल में उपचार चल रहा था और सोमवार तड़के 4 बजे उसे यूरिन इंफेक्शन व उच्च रक्तचाप हो गया था।

    इसके बाद उसे सांस लेने में भी तकलीफ होने लगी थी। ऐसे में सुबह 06:55 बजे उसने वेंटीलेटर पर दम तोड़ दिया।

    मामला

    प्रपोजल नहीं माना तो जिंदा जलाया

    हिंगनघाट थाने के निरीक्षक एसएम बांदीवार ने बताया कि मृतका अंकिता, मातोश्री आशाताई कुंवर कॉलेज में पार्टटाइम लेक्चरर के रूप में पढ़ाती थी।

    गत सोमवार यानी 3 फरवरी को आरोपी विकेश नागराले ने बाइक से उसकी बस का पीछा किया और कॉलेज से 100 मीटर दूर जब वह बस से उतरी तो अपने प्यार का इजहार कर दिया।

    अंकिता के स्वीकार नहीं करने पर उसने पेट्रोल छिड़ककर उसे आग लगा दी। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई थी।

    जानकारी

    सात महीने से पीछा कर रहा था आरोपी

    आरोपी गत सात महीने से महिला का पीछा कर रहा था। वह शादीशुदा है और उसकी पत्नी और एक बेटी है। तीन महीने पहले मृतका के पिता ने आरोपी को बेटी का पीछा नहीं करने की चेतावनी दी थी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी।

    मौत का कारण

    चिकित्सकों ने बताया महिला की मौत का कारण

    ऑरेंट सिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के डॉक्टर अनुप मरार ने बताया कि मृतका हिंगनघाट निवासी अंकिता पिसूदे को चिकित्सकों की टीम काफी प्रयासों के बाद भी नहीं बचा सकी।

    उन्होंने प्राथमिक तौर पर मौत का कारण सेप्टिकमिक शॉक बताया है। आरोपी द्वारा उस पर पेट्रोल डालकर आग लगाने से वह करीब 50 प्रतिशत तक झुलस गई थी।

    सात दिन से महिला की हालत में अपेक्षित सुधार नहीं हो रहा था।

    जानकारी

    पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

    घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गया था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मौत के बाद आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास और घातक हथियारों या साधनों का उपयोग करने का मामला दर्ज कर लिया गया है।

    आक्रोश

    घटना को लेकर लोगों में है आक्रोश

    महिला लेक्चरर को सरेआम पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने और अब उसकी मौत होने से पूरे वर्धा में आक्रोश फैल गया है। लोग आरोपी को जल्द से जल्द सजा की मांग कर रहे हैं।

    लोगों का कहना है कि आरोपी ने खुलेआम वारदात को अंजाम दे दिया, इससे अन्य लोगों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

    इस मामले में गृहमंत्री अनिल देशमुख ने प्रकरण को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाकर जल्द फैसला कराने की बात कही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    हत्या
    क्राइम समाचार
    महाराष्ट्र पुलिस

    ताज़ा खबरें

    कौन हैं लक्ष्मी मांचू, जो करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स' में आएंगी नजर? करण जौहर
    IPL 2025 में शानदार रहा जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    'मां' से पहले देखिए ये 5 बेहतरीन हॉरर फिल्में, IMDb पर किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग? काजोल
    इंडिगो विमान से 4,000 फीट की ऊंचाई पर टकराया पक्षी, रांची में इमरजेंसी लैंडिंग हुई इंडिगो

    महाराष्ट्र

    राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होने के बावजूद राज्यों में कमजोर क्यों हो रही है भाजपा? झारखंड
    झारखंड: भाजपा के हाथ से गया एक और राज्य, कांग्रेस के गठबंधन की बनेगी सरकार छत्तीसगढ़
    झारखंड विधानसभा चुनाव का नतीजा कैसे करेगा राज्यसभा में भाजपा की सीटों को प्रभावित? झारखंड
    अजित पवार होंगे महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री, कैबिनेट विस्तार में होंगे मंत्रिमंडल में शामिल उद्धव ठाकरे

    हत्या

    पाकिस्तान: महिला पत्रकार ने नहीं छोड़ी नौकरी तो पति ने सिर में मारी गोली, मौत पाकिस्तान समाचार
    अवैध संबंध छिपाने के लिए महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर की बेटी की हत्या रेप
    पांच लोगों ने किया महिला का रेप, पहले कौन करेगा को लेकर एक आरोपी की हत्या तमिलनाडु
    हैदराबाद में सामने आया दिल दहला देने वाला मामला, डॉक्टर का रेप कर जिंदा जलाया गया रेप

    क्राइम समाचार

    तेलंगाना डॉक्टर हत्याकांड: लाश जली या नहीं, यह देखने दोबारा घटनास्थल पर आए थे आरोपी तेलंगाना
    बीवी से झगड़ा होने के बाद शख्स ने दो नाबालिग बेटियों को मौत के घाट उतारा उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: रेप के बाद जिंदा जलाई गई नाबालिग पीड़िता ने नौ दिन बाद दम तोड़ा तेलंगाना
    तेलंगाना डॉक्टर रेप-हत्याकांड मामला: बार एसोसिएशन के वकीलों का ऐलान, आरोपियों को नहीं देंगे कानूनी मदद तेलंगाना

    महाराष्ट्र पुलिस

    महाराष्ट्र: 10 वर्षीय लड़की से महीनों बलात्कार करता रहा 12 वर्षीय लड़का, गर्भवती हुई पीड़ित तमिलनाडु
    महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री मोदी और RSS के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट के लिए शख्स गिरफ्तार नरेंद्र मोदी
    गांजा पीने के लिए कारखाने में घुसे चार लोग, मालिक ने रोका तो कर दी हत्या महाराष्ट्र
    पैरोल पर बाहर चल रहा मुंबई बम धमाकों का आरोपी 'डॉक्टर बम' फरार! मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025