दिल्ली पहुंचे दलाई लामा, कराएंगे घुटने की जांच
देश
तिब्बत के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वे अपने बाएं घुटने की जांच करवाएंगे। अभी कुछ समय बाद उन्हें लद्दाख जाना है। यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब कुछ दिन पहले ही उन्हें धर्मशाला में ग्रैमी पुरस्कार जीतने के लिए सम्मानित किया गया था।
दलाई लामा की 'मेडिटेशन्स' ने जीता ग्रैमी
इस हफ्ते की शुरुआत में दलाई लामा ने अपनी ऑडियोबुक 'मेडिटेशन्स: द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा' के लिए ग्रैमी अवॉर्ड जीता था। यह अवॉर्ड अमजद अली खान और उनके बेटों ने उन्हें सौंपा। इस प्रोजेक्ट पर काम करने के अनुभव को उन्होंने 'हमारे लिए एक आशीर्वाद' बताया। दलाई लामा ने बताया कि यह सम्मान शांति और करुणा के संदेशों को दूर-दूर तक पहुंचाने का एक जरिया है। इन विचारों के लिए वे हमेशा समर्पित रहते हैं।