चक्रवात 'मुरसु' कारण चेन्नई में उड़ानें रद्द, स्कूल बंद; आज रात आंध्र प्रदेश तट पर देगा दस्तक
चक्रवात 'मुरसु' आंध्र प्रदेश के करीब पहुंच रहा है। इसके असर से उत्तरी तमिलनाडु में भारी बारिश हो रही है। चेन्नई से महज 260 किलोमीटर दूर होने के कारण यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। माधवराम और एनोर पोर्ट जैसे कुछ इलाकों में तो रात भर में क्रमशः 11 और 10 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इसी के चलते चेन्नई हवाई अड्डे पर कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं और शहर के सभी स्कूल आज बंद रहेंगे।
आज तट से टकराएगा चक्रवात
भारतीय मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि चक्रवात 'मुरसु' आज रात नेल्लोर और नरसपुर के बीच 110 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाओं के साथ तट से टकराएगा। चेन्नई में प्रशासन की टीमें पानी जमा हुए इलाकों को साफ करने में जुट गई हैं। आयुक्त जीएस समीरण ने बताया कि वैसे तो 2 सबवे में थोड़ा पानी भर गया था, लेकिन तेजी से हुई कार्रवाई के बाद अब सभी 22 सबवे खुले हैं। खासतौर पर संवेदनशील इलाकों में पंपों के साथ टीमें तैनात की गई हैं। पुलिस ट्रैफिक और समुद्री तटों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है। शहर भर में बने 28 बारिश केंद्र हालात पर करीब से नजर बनाए हुए हैं।