2.20 करोड़ का इनामी माओवादी सरगना मिसिर बेसरा दबोचा गया, 320 मामलों में वांछित
CPI (माओवादी) के टॉप लीडर मिसिर बेसरा, जिन्हें सागर दा के नाम से भी जाना जाता है, को धनबाद में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
उनके 2 साथी मेहनात उर्फ मोचू और गौरव भी पकड़े गए हैं। इन तीनों पर कुल 320 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हमला करने और बैंक लूटने जैसे कई गंभीर अपराध शामिल हैं।
मिसिर बेसरा पर 2.20 करोड़ का इनाम
मिसिर बेसरा पर 2.20 करोड़ रुपये का भारी-भरकम इनाम रखा गया था। इतना ही नहीं, उन पर ऐसे अपराधों में शामिल होने का भी आरोप है, जिनमें 100 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई थी। गिरफ्तारी के बाद, राष्ट्रीय एजेंसियों ने इन तीनों से माओवादी गतिविधियों के लिए पैसों के स्रोत और हथियारों के तंत्र के बारे में लंबी पूछताछ की। माना जा रहा है कि ये लोग झारखंड के पारसनाथ इलाके में माओवादी गतिविधियों को एक बार फिर से शुरू करने की कोशिश में थे।