NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान चलाएगी कांग्रेस, जुटाएगी मृतकों का डाटा
    अगली खबर
    कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान चलाएगी कांग्रेस, जुटाएगी मृतकों का डाटा
    भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति में हो रहा है सुधार।

    कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान चलाएगी कांग्रेस, जुटाएगी मृतकों का डाटा

    लेखन भारत शर्मा
    Jun 16, 2021
    09:15 pm

    क्या है खबर?

    कोरोना वायरस महामारी पूरे देश को खासा प्रभावित किया है। इसके कारण लाखों लोगों की मौत हो गई। हालांकि, संक्रमण और मौतों के सरकारी आंकड़ों को लेकर विपक्ष ने कई तरह के सवाल खड़े किए हैं।

    इसी बीच कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को कोरोना पीड़ितों की मदद करने और संक्रमितों और मृतकों का डाटा जुटाने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। इसमें 30 दिन में तीन करोड़ घरों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।

    लक्ष्य

    30 दिन में 12 करोड़ लोगों तक पहुंचेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता- वेणुगोपाल

    हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत 30 दिन में तीन करोड़ परिवार यानी लगभग 12 करोड़ लोगों (एक परिवार में औसतन 4 सदस्य) तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।

    पार्टी ने देश के 736 जिलों के 7,935 कस्बों में प्रति ब्लॉक दस कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया है। ऐसे में इस अभियान के दौरान कुल 1,51,340 कांग्रेस कार्यकर्ता देशभर में लोगों तक पहुंचेंगे।

    जानकारी

    कोरोना से जान गंवाने वालों के परिजनों को शोक पत्र लिखेंगी सोनिया गांधी

    वेणुगोपाल ने बताया कि अभियान के बाद पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी महामारी में जान गंवाने वाले सभी लोगों के परिवारों को शोक पत्र लिखेगी और संवदेना प्रकट करेगी। यह कांग्रेस का बड़ा अभियान साबित होने वाला है।

    उद्देश्य

    महामारी से गंभीर रूप से पीड़ित लोगों की मदद करना है उद्देश्य- वेणुगोपाल

    वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस के इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पार्टी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के साथ-साथ महामारी से गंभीर रूप से प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचाना है।

    इसके अलावा अभियान के तहत महामारी से प्रभावित परिवार, संक्रमित और मृतकों की संख्या का डाटा भी एकत्र किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि अभियान के सफल संचालन के लिए सभी कांग्रेस कार्यालयों में नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किए जाएंगे। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

    प्रक्रिया

    यह रहेगी अभियान के संचालन की प्रक्रिया

    वेणुगोपाल ने बताया कि अभियान के लिए सभी ब्लॉक अध्यक्ष सभी ब्लॉक और कस्बों में लोगों की मदद करने में सक्रिय रहने वाले 10-10 कार्यकर्ताओं की पहचान करेंगे। उन्हें जमीनी स्तर पर महामारी से प्रभाविता का डाटा जुटाने के लिए 'कोरोना योद्धा' के रूप में नामित किया जाएगा।

    इसके अलावा ब्लॉक, जिला और राज्य स्तरीय कांग्रेस कार्यालयों से एकत्र किए डाटा को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) नियंत्रण कक्ष में भेजा जाएगा।

    जागरुकता

    कोरोना संक्रमण से प्रभावित परिवारों को किया जाएगा जागरुक- वेणुगोपाल

    वेणुगोपाल ने बताया कि अभियान के तहत पूरे 30 दिन लोगों के साथ कोरोना प्रभावित परिवारों को कोरोना महामारी के खिलाफ जागरूक करने के लिए पत्रक और SMS सेवाओं के जरिए विशेष अभियान भी चलाया जाएगा।

    इसी तहर सभी सांसद, विधायक, MLC और सभी पूर्व विधायक पहचाने गए 'कोरोना योद्धाओं' को बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करने को AICC सोशल मीडिया टीम के साथ समन्वय कर आभासी बैठकें भी आयोजित करेंगे।

    सवाल

    अभियान के दौरान लोगों से ये पूछे जाएंगे सवाल

    वेणुगोपाल ने बताया अभियान की सर्थकता के लिए एक प्रश्नावली बनाई गई है। इसके तहत लोगों से सात सवाल पूछे जाएंगे। इनमें परिवार में किसी के संक्रमित होने, किसी सदस्य की मौत होने, उनके नाम और उम्र की जानकारी ली जाएगी।

    इसी तरह मृतकों या संक्रमितों के परिवार में अकेले कमाने वाला होने, लॉकडाउन के कारण किसी की नौकरी जाने तथा वर्तमान में लोगों को सबसे अधिक जरूतर वाली चाजों की जानकारी ली जाएगी।

    सुविधा

    कोरोना प्रभावितों को दी जाएगी ये सुविधाएं

    वेणुगोपाल ने बताया कि अभियान के दौरान स्थानीय कांग्रेस नेता कोरोना प्रभावित परिवारों के घर जाएंगे और उन्हें सरकार की तरफ से दी जा रही मेडिकल किट्स, होम केयर निर्देश, मास्क, सैनिटाइजर आदि का वितरण करेंगे।

    उन्होंने बताया कि अत्यंत गरीब परिवारों को राशन और भोजन भी मुहैया कराया जाएगा। इसके अलावा वैक्सीनेशन के लोगों की पंजीयन में मदद की जाएगी और कांग्रेस द्वारा दी जारी एंबुलेंस सेवा को जारी रखा जाएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सोनिया गांधी
    कांग्रेस समाचार
    कोरोना वायरस
    महामारी

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    सोनिया गांधी

    कांग्रेस की केंद्र से मांग- जरूरतमंदों की मदद के लिए अपना खजाना खोले सरकार राहुल गांधी
    सोनिया गांधी के अनुरोध पर राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा कांग्रेस समाचार
    कच्चे तेल की कीमतों में कमी के बाद भी लगातार दसवें दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम नरेंद्र मोदी
    भारत-चीन विवाद: जवानों की शहादत पर प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति समेत बड़े नेताओं ने क्या कहा? चीन समाचार

    कांग्रेस समाचार

    सेक्स सीडी कांड: कर्नाटक के आरोपी मंत्री ने दिया इस्तीफा, जानिए पूरा मामला कर्नाटक
    केरल: विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को झटका, चार नेताओं ने छोड़ी पार्टी केरल
    तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: कांग्रेस को 25 सीटें देगी DMK, दोनों पार्टियों में हुआ सीटों का बंटवारा DMK
    ज्योतिरादित्य सिंधिया पर राहुल गांधी बोले- भाजपा में बैकबेंचर बने, कांग्रेस में रहते तो मुख्यमंत्री बनते राहुल गांधी

    कोरोना वायरस

    कोवैक्सिन: दूसरी खुराक में देरी होने पर क्या होता है और क्या घबराने की जरूरत है? कोवैक्सिन
    भारत के समर्थन में फ्रांस, मैक्रों बोले- वैक्सीन के कच्चे माल पर लगी रोक हटे फ्रांस
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 84,332 नए मरीज, 4,000 से अधिक मौतें हुईं दर्ज कर्नाटक
    कोविशील्ड की खुराकों के बीच अंतराल कम करने को लेकर हड़बड़ी की जरूरत नहीं- केंद्र नीति आयोग

    महामारी

    उत्तराखंड: अप्रैल-मई में कोरोना संक्रमित हुए 2,300 से अधिक पुलिसकर्मी, अधिकतर को लगी थी वैक्सीन उत्तराखंड
    AIIMS पटना में शुरू हुआ 2-18 साल के बच्चों पर 'कोवैक्सिन' क्लिनिकल ट्रायल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)
    क्या वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना वायरस, क्या कहती हैं हालिया रिपोर्ट्स? चीन समाचार
    कोरोना महामारी से प्रभावित बच्चों की देखभाल के लिए केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइंस बच्चों की देखभाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025