NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / लोकसभा अध्यक्ष का फैसला होने तक सबसे वरिष्ठ सांसद कांग्रेस के कोडिकुन्निल सुरेश संभालेंगे कुर्सी
    अगली खबर
    लोकसभा अध्यक्ष का फैसला होने तक सबसे वरिष्ठ सांसद कांग्रेस के कोडिकुन्निल सुरेश संभालेंगे कुर्सी
    कांग्रेस के के सुरेश संभालेंगे प्रोटेम स्पीकर का पद

    लोकसभा अध्यक्ष का फैसला होने तक सबसे वरिष्ठ सांसद कांग्रेस के कोडिकुन्निल सुरेश संभालेंगे कुर्सी

    लेखन गजेंद्र
    Jun 17, 2024
    07:12 pm

    क्या है खबर?

    केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार का गठन होने के बाद 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून को बुलाया जाएगा।

    ऐसे में 24 और 25 जून को नवनिर्वाचित सांसदों को प्रोटेम स्पीकर शपथ दिलाएंगे। प्रोटेम स्पीकर के लिए सबसे वरिष्ठ सांसद कांग्रेस के कोडिकुन्निल सुरेश हैं।

    68 वर्षीय सुरेश केरल के मवेलिक्कारा से मौजूदा सांसद हैं और लंबे समय से सांसद रहे हैं। वह केंद्र सरकार द्वारा स्पीकर का नाम घोषित होने तक पद पर बने रहेंगे।

    शपथ

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिलाएंगी के सुरेश को शपथ

    24 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रोटेम स्पीकर के पद के लिए के सुरेश को शपथ दिलाएंगी। इसके बाद के सुरेश सभी सांसदों और मंत्रिपरिषद के सदस्यों को शपथ दिलाएंगे।

    24 जून को शुरू होने वाला सत्र 3 जुलाई तक चलेगा। 26 जून को NDA सरकार लोकसभा अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर सकती है, जिस पर चुनाव होगा।

    बता दें कि लोकसभा अध्यक्ष का नाम सामने आने तक प्रोटेम स्पीकर इस पद पर बने रहेंगे।

    लोकसभा अध्यक्ष

    लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए चल रहा है मंथन

    भाजपा नेतृत्व वाले NDA सरकार के सहयोगियों में लोकसभा अध्यक्ष पद को लेकर कोई सहमति बनती नहीं दिख रही है।

    भाजपा यह पद अपने पास रखना चाहती है, जबकि उसके 2 प्रमुख सहयोगी जनता दल यूनाइटेड (JDU) और तेलुगु देशम पार्टी (TDP) पद पर अपनी पार्टी का सदस्य चाहते हैं।

    रविवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने NDA के सहयोगियों की बैठक में इस पद को लेकर चर्चा की थी। इसमें JDU से लल्लन सिंह शामिल थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लोकसभा
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    लोकसभा

    प्रधानमंत्री मोदी ने संसद की सुरक्षा में चूक पर जताया दुख, कहा- गहराई से हो जांच नरेंद्र मोदी
    संसद की सुरक्षा में सेंध: कौन है महेश कुमावत और क्यों किया गया गिरफ्तार? संसद
    संसद की सुरक्षा में सेंध की कैसे बनाई गई योजना और अब तक क्या-क्या हुआ? संसद
    सुरक्षा में सेंध के बाद केंद्र ने लोकसभा के अहम सुरक्षा पद के लिए नाम मांगे संसद

    कांग्रेस समाचार

    INDIA गठबंधन की चुनावी नतीजों से पहले दिल्ली में अहम बैठक, जानिए कौन-कौन होगा शामिल INDIA
    लोकसभा चुनाव: 2019, 2014 और 2009 में कितने सटीक साबित हुए थे एग्जिट पोल के अनुमान?  लोकसभा चुनाव
    INDIA गठबंधन की बैठक खत्म, खड़गे ने किया 295 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा लोकसभा चुनाव
    लोकसभा चुनाव: एग्जिट पोल में NDA को बहुमत, जानिए INDIA गठबंधन को कितनी मिल रही सीटें लोकसभा चुनाव
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025