NIT तिरुचिरापल्ली में छात्र की दर्दनाक मौत, हॉस्टल में दी जान
6 नवंबर को NIT तिरुचिरापल्ली में कंप्यूटर साइंस के अंतिम वर्ष के छात्र ए ऋतिक ने अपने हॉस्टल रूम में आत्महत्या कर ली।
उसने अपने कमरे में एक नोट छोड़ा था, जिसमें उसने अपनी निजी असफलताओं और अधूरे सपनों के कारण महसूस हो रहे बोझ का जिक्र किया था।
हादसे से ठीक पहले उसने सोशल मीडिया पर अपने एक दोस्त को बताया था कि उसने अपने कमरे में एक सुसाइड नोट छोड़ा है।
पुलिस जांच कर रही
पुलिस मामले की जांच कर रही है और हिरिथिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के वक्त उसका रूममेट कमरे में नहीं था।
आत्महत्या के विचार पर यहां से लें सहायता
अगर आप या आपके जानने वाले किसी भी प्रकार के तनाव से गुजर रहे हैं और आत्महत्या करने के विचार आ रहे हैं तो आप समाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर 1800-599-0019 या आसरा NGO के हेल्पलाइन नंबर 91-22-27546669 पर संपर्क करें।