NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कॉमेडियन कुणाल कामरा का विवादों से रहा है नाता, जानिए उनसे जुड़े प्रमुख विवाद
    अगली खबर
    कॉमेडियन कुणाल कामरा का विवादों से रहा है नाता, जानिए उनसे जुड़े प्रमुख विवाद
    कॉमेडियन कुणाल कामरा का विवादों से पुराना नाता रहा है

    कॉमेडियन कुणाल कामरा का विवादों से रहा है नाता, जानिए उनसे जुड़े प्रमुख विवाद

    लेखन भारत शर्मा
    Mar 24, 2025
    08:01 pm

    क्या है खबर?

    कॉमेडियन कुणाल कामरा द्वारा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को 'गद्दार' कहे जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है।

    इस मामले में जहां शिवसेना कार्यकर्ताओं ने कामरा के होटल और स्टूडियो में तोड़फोड़ की, वहीं महाराष्ट्र पुलिस ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

    इसी तरह बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) भी कार्रवाई के लिए उनके कार्यायल पहुंच गई।

    बता दें कि कामरा का विवादों से पुराना नाता रहा है। आइए उनसे जुड़े प्रमुख विवादों पर नजर डालते हैं।

    विवाद

    क्या है कामरा का ताजा विवाद? 

    कामरा ने हाल में मुंबई में स्थित द यूनिकॉन्टिनेंटल होटल के अंदर बने मुंबई हैबिटेट स्टूडियो में 'नया भारत' नाम का कार्यक्रम किया था, जिसमें उन्होंने शिंदे का नाम लिए बगैर उन्हें "गद्दार" बताया।

    इसके बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं ने होटल और स्टूडियो में तोड़फोड़ की। महाराष्ट्र पुलिस ने कामरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और तोड़फोड़ मामले में 20 शिवसेना कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

    मुंबई हैबिटेट स्टूडियो ने बर्बरता पर नाराजगी जताते हुए स्टूडियो बंद कर दिया है।

    #1

    न्यायालय की अवमानना ​​मामले में भी भड़का था विवाद

    सुप्रीम कोर्ट ने 11 नवंबर, 2020 को इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उनकी मां कुमुद नाइक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पत्रकार अर्नब गोस्वामी को जमानत दे दी थी।

    इसके बाद कामरा ने ट्विटर (अब एक्स) पर पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ का मजाक उड़ाया था।

    उन्होंने सुप्रीम कोर्ट को 'देश का सर्वोच्च मजाक' बताते हुए मॉर्फ्ड फोटो पोस्ट की थी, जिसमें सुप्रीम कोर्ट को भगवा रंग में दिखाकर उस पर भाजपा का झंडा लहराया गया था।

    तुलना

    कामरा ने फ्लाइट अटेंडेंट से की थी पूर्व CJI की तुलना

    कामरा पूर्व CJI चंद्रचूड़ पर तीखी टिप्पणी करते हुए उनकी तुलना प्रथम श्रेणी के यात्रियों को शैंपेन परोसने वाले फ्लाइट अटेंडेंट से की थी।

    दिसंबर 2020 में सुप्रीम कोर्ट ने कामरा को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

    इसके बाद कामरा ने सुप्रीम कोर्ट को भेजे जवाब में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अपने अधिकार का बचाव किया और बयानों को वापस लेने से इनकार कर दिया था।

    कामरा के बयानों को लेकर देशभर में काफी विवाद और हंगामा हुआ था।

    #2

    हवाई अड्डे पर गोस्वामी से बहस विवाद

    जनवरी 2020 में मुंबई से लखनऊ की यात्रा के दौरान कामरा ने गोस्वामी से बहस कर उन्हें परेशान किया था। कामरा ने इस बहस की एक क्लिप भी ट्विटर पर शेयर की थी और गोस्वमी को कायर करार दिया था।

    उन्होंने ट्वीट को 'f*** अर्नब' शब्दों के साथ समाप्त किया और उन्हें मानसिक रूप से विक्षिप्त करार दिया।

    इस मामले में इंडिगो, एयर इंडिया, गोएयर और स्पाइसजेट जैसी प्रमुख एयरलाइनों ने उन पर छह महीने का प्रतिबंध लगा दिया था।

    #3

    बच्चे का मॉर्फ्ड वीडियो विवाद

    मई 2020 कामरा जर्मनी की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के सामने देशभक्ति गीत गाते हुए 7 वर्षीय बच्चे का संपादित वीडियो अपलोड करने को लेकर विवादों में आए थे।

    राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने बच्चे का मॉर्फ्ड वीडियो पोस्ट करने के लिए कॉमेडियन के खिलाफ कार्रवाई और वीडियो को तुरंत हटाने की भी मांग की थी।

    इस पर कामरा ने कहा था कि वीडियो सार्वजनिक डोमेन में है और उसे एक समाचार संगठन ने पोस्ट किया था।

    #4

    कोरोना महामारी के दौरान प्रधानमंत्री मोदी पर हमला

    कामरा ने साल 2021 में एक ओपिनियन वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कोविड-19 संकट से निपटने के तरीके पर गंभीर आरोप लगाए थे।

    उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर सामान्य ज्ञान से पहले राजनीतिक अहंकार को तरजीह देने और कोरोना वायरस संक्रमण के विनाशकारी पुनरुत्थान का द्वार खोलने का आरोप लगाया था।

    उन्होंने कहा था कि अगर, प्रधानमंत्री मोदी को ने जल्दी और प्रभावी प्रतिक्रिया दी होती, तो बहुत लोगों की जान बच जाती। इस पर भी काफी विवाद हुआ था।

    #5

    हिंदू देवी-देवताओं के कथित अपमान का विवाद

    साल 2022 में गुरुग्राम में आयोजित होने वाले कामरा के एक शो को रद्द कर दिया गया था, क्योंकि कुछ दक्षिणपंथी संगठनों ने उनके चुटकुलों पर विरोध प्रदर्शन की धमकी दी थी, जिसमें हिंदू देवताओं का अपमान किया गया था।

    विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने कामरा को कानूनी नोटिस भेजा था, जिसमें उन पर अपने कॉमेडी शो में हिंदू देवताओं का अपमान करने का आरोप लगाया गया। उन्होंने माफी की मांग करते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी।

    जानकारी

    कामरा ने VHP को पत्र लिखकर दिया था जवाब

    सितंबर 2022 में कामरा ने VHP को पत्र लिखकर कहा था कि वह नाथूराम गोडसे की निंदा करें ताकि साबित हो सके कि उनका संगठन हिंदू समर्थक और आतंकवाद विरोधी है। उन्होंने VHP से हिंदू धर्म का अपमान करने के सबूत भी मांगे थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    कुणाल कामरा
    एकनाथ शिंदे
    शिवसेना समाचार

    ताज़ा खबरें

    PF बैलेंस मिस्ड कॉल और मैसेज से कैसे जांचे? जानिए यहां  EPFO
    DGMO वार्ता: भारत और पाकिस्तान के बीच बनी एक भी गोली न चलाने पर सहमति भारतीय सेना
    डोनाल्ड ट्रंप का दावा- व्यापार का वादा करने के बाद शांत हुए भारत और पाकिस्तान डोनाल्ड ट्रंप
    IPL इतिहास में KKR की ओर से पहला मैच खेलने वाले खिलाड़ी अब कहां हैं?  कोलकाता नाइट राइडर्स

    महाराष्ट्र

    पुणे दुष्कर्म मामला: जमानत पर बाहर था आरोपी, 13 टीमें तलाश में; क्या-क्या पता चला?  पुणे
    महाराष्ट्र: पुणे बस में महिला से रेप का आरोपी 2 दिन की तलाश के बाद गिरफ्तार पुणे
    मुंबई के भायखला इलाके में 57 मंजिला इमारत के 42वीं मंजिल पर भीषण आग लगी मुंबई
    कैसे पकड़ा गया पुणे बस में महिला से रेप का आरोपी? ऐसा रहा पूरा अभियान पुणे

    कुणाल कामरा

    कुणाल कामरा के खिलाफ अदालत की अवमानना का मामला चलाने की अनुमति, जानिये पूरा केस ट्विटर
    सुप्रीम कोर्ट की अवमानना मामले में कॉमेडियन कुणाल कामरा का माफी मांगने से इनकार भारत की खबरें
    गुरुग्राम में कॉमेडियन कुणाल कामरा का शो रद्द, हिंदू संगठनों ने दी थी विरोध की धमकी दिल्ली
    कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं करेंगे सलमान खान- रिपोर्ट  सलमान खान

    एकनाथ शिंदे

    महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, कौन होगा अगला मुख्यमंत्री?  महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: महायुति के सामने चुनावी वादों को पूरा करने की चुनौती, राजकीय कोष पर बढ़ेगा बोझ महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन? भाजपा फडणवीस पर अड़ी, शिंदे सेना ने दिया 'बिहार मॉडल' का हवाला  अजित पवार
    महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे ने अपने बेटे श्रीकांत को उपमुख्यमंत्री बनाने की रखी शर्त, शिवसेना में विरोध महाराष्ट्र

    शिवसेना समाचार

    विधानसभा चुनाव परिणाम 2024: महाराष्ट्र में महायुति 200 के पार, झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र में महायुति ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, कौन बनेगा मुख्यमंत्री? महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र में जीत पर एकनाथ शिंदे का पहला बयान आया, मुख्यमंत्री पद को लेकर क्या कहा?  महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र में क्यों पिछड़ गया MVA और महायुति ने कैसे मार ली बाजी? ये रहे कारण महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025