Loading...
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 10 से CJP का जंतर-मंतर पर धरना
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 10 से CJP का जंतर-मंतर पर धरना (फाइल तस्वीर)

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 10 से CJP का जंतर-मंतर पर धरना

लेखन गजेंद्र
Oct 06, 2026
07:13 pm

क्या है खबर?

चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने का आह्वान किया है, जिसमें अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की गई है। पार्टी ने कहा कि अगर अधिकारियों ने जंतर-मंतर पर मार्च और सभा की अनुमति नही दी तो भी प्रदर्शन जारी रहेगा और वे जहां रोकेंगे वहीं धरना देंगे।

अपील

विरोध जंतर-मंतर पर ही होगा- रांका

CJP के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने कहा, "हम मार्च निकालेंगे। जहां भी वे हमें रोकेंगे, हम बैठ जाएंगे... वह जगह जंतर-मंतर बन जाएगी। और जब तक वे हमें अंदर जाने की अनुमति नहीं देंगे, हम उठेंगे नहीं। वे बेशक हमें गिरफ्तार कर सकते हैं, हमारी पिटाई कर सकते हैं। वे ऐसा करते रह सकते हैं, लेकिन हमारा रुख बिल्कुल स्पष्ट है- विरोध प्रदर्शन जंतर-मंतर पर ही होगा।"

विरोध

जुलाई में भी किया था धरना

CJP का 10 अक्टूबर को दूसरा बार बड़ा धरना है। इससे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जुलाई में धरना शुरू किया गया था, जो एक महीने तक चला।

NEET पेपर लीक के खिलाफ शुरू किया गया प्रधान के इस्तीफा के साथ खत्म हुआ था। इसे CJP ने छात्रों की बड़ी जीत बताई थी।

अब चुनाव में हेराफेरी और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में गड़बड़ी को लेकर ज्ञानेश का इस्तीफा मांगा जा रहा है।

ADVERTISEMENT