NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / महाराष्ट्र: वाशिम जिले के हॉस्टल में कोरोना संक्रमित पाए गए 190 छात्र और शिक्षक
    अगली खबर
    महाराष्ट्र: वाशिम जिले के हॉस्टल में कोरोना संक्रमित पाए गए 190 छात्र और शिक्षक

    महाराष्ट्र: वाशिम जिले के हॉस्टल में कोरोना संक्रमित पाए गए 190 छात्र और शिक्षक

    लेखन प्रमोद कुमार
    Feb 25, 2021
    11:52 am

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच वाशिम जिले के एक हॉस्टल में 190 छात्र और शिक्षक संक्रमित पाए गए हैं।

    जिले के रिसोड तहसील के तहत आने वाले देगांव में एक स्कूल का हॉस्टल कोरोना का नया हॉटस्पॉट बनकर उभरा है।

    जानकारी के अनुसार, बीते कुछ घंटों में यहां कुल 190 लोगों को कोरोना संक्रमित पाया जा चुका है। इनमें से चार अध्यापक और 186 छात्र शामिल हैं। अब इसे कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।

    कोरोना हॉटस्पॉट

    जिलाधिकारी ने किया हॉस्टल का दौरा

    NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, देगांव स्थित निवासी आश्रमशाला के हॉस्टल में रहने वाले छात्र संक्रमण की चपेट में आए हैं।

    जानकारी मिलने पर वाशिम जिलाधिकारी ने भी हॉस्टल का दौरा किया।

    संक्रमित पाए गए अधिकतर छात्र अमरावती और यवतमाल जिले के रहने वाले हैं, जहां कोरोना संक्रमण की गति बेहद तेज बनी हुई है।

    इन्हीं दो जिलों से महाराष्ट्र में महामारी की दूसरी लहर शुरू हुई थी, जिसके बाद यहां कई तरह की पाबंदियां लागू की गई हैं।

    जानकारी

    हॉस्टल में रुके हैं 327 छात्र

    जानकारी के अनुसार, इस हॉस्टल में कुल 327 छात्र रहते हैं। इनमें से अधिकतर अमरावती, हिंगोली, नांदेड़, वाशिम, बुलढाना और अकोला आदि के रहने वाले हैं। इनमें से कुछ जिलों में बीते कुछ दिनों से कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

    नियमों का उल्लंघन

    वाशिम में शिवसैनिकों ने कोरोना प्रोटोकॉल की उड़ाई थीं धज्जियां

    इससे पहले वाशिम शिवसेना समर्थकों द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल को तोड़ने के लिए चर्चा में रहा था।

    दरअसल, मंगलवार को महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और शिवसेना के वरिष्ठ मंत्री संजय राठौड़ एक मंदिर में दर्शन के लिए वाशिम आए थे। उनके स्वागत के लिए भारी संख्या में उनके समर्थक मंदिर के पास इकट्ठा हो गए थे।

    इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि नियम सभी के लिए बराबर है और इनका पालन किया जाना चाहिए।

    कोरोना संक्रमण

    महाराष्ट्र में बीते दिन सामने आए 8,000 से अधिक मामले

    कोरोना महामारी के खिलाफ महाराष्ट्र के लड़ाई एक बार फिर मुश्किल हो गई है। राज्य में कई हफ्तों बाद बीते दिन 8,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

    स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में बुधवार को 8,807 लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया और 80 मरीजों की मौत हुई।

    इसी के साथ यहां संक्रमितों की कुल संख्या 21,21,119 हो गई है। इनमें से 51,937 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

    कोरोना वायरस

    देश में महामारी की क्या स्थिति?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16,738 नए मामले सामने आए और 138 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,10,46,914 हो गई है। इनमें से 1,56,705 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। वहीं सक्रिय मामले बढ़कर 1,51,708 हो गए हैं।

    अमेरिका के बाद भारत कोरोना महामारी से दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    अमरावती
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 11,666 नए मामले, 123 मरीजों की मौत भारत की खबरें
    क्या है महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच जमीन विवाद और अभी यह सुर्खियों में क्यों है? मुंबई
    कोरोना वायरस: देश में पिछले 24 घंटों में मिले 18,855 नए मरीज, 163 लोगों की मौत भारत की खबरें
    मुंबई में 1 फरवरी से आम नागरिकों के लिए शुरू होगी लोकल ट्रेन सेवा मुंबई

    अमरावती

    पांच उप मुख्यमंत्रियों वाले आंध्र प्रदेश में तीन राजधानियां क्यों बनाना चाहती है जगनमोहन सरकार? आंध्र प्रदेश
    आंध्र प्रदेश: मुख्यमंत्री ने CJI बोबड़े को लिखी चिट्ठी, जस्टिस रमन्ना पर लगाए गंभीर आरोप आंध्र प्रदेश
    महाराष्ट्र: कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच अमरावती में फिर से लागू किया लॉकडाउन महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण मुंबई समेत कई जिलों में लगाई गईं पाबंदियां मुंबई

    कोरोना वायरस

    कोरोना: बढ़ते मामलों के बीच वैक्सीनेशन का तीसरा चरण जल्द शुरू करना चाहता है महाराष्ट्र महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस: महाराष्ट्र और केरल के अलावा इन तीन राज्यों में भी बढ़ रहे दैनिक मामले महाराष्ट्र
    भारत में सामने आ चुके हैं कोरोना वायरस के 7,000 से ज्यादा वेरिएंट- रिसर्च भारत की खबरें
    अभिनेता विवेक ओबेरॉय के खिलाफ दर्ज हुई FIR, जानिए क्या है मामला मुंबई पुलिस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025