NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: देश में बीते दिन मिले 16,738 नए मरीज, महाराष्ट्र में 8,000 से ज्यादा मामले
    देश

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 16,738 नए मरीज, महाराष्ट्र में 8,000 से ज्यादा मामले

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 16,738 नए मरीज, महाराष्ट्र में 8,000 से ज्यादा मामले
    लेखन प्रमोद कुमार
    Feb 25, 2021, 09:57 am 0 मिनट में पढ़ें
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 16,738 नए मरीज, महाराष्ट्र में 8,000 से ज्यादा मामले

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 16,738 नए मामले सामने आए और 138 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,10,46,914 हो गई है। इनमें से 1,56,705 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1,51,708 हो गई है। दो दिन बाद सक्रिय मामलों में तेज इजाफा देखा गया है।

    बीते दिन 12,000 से कम मरीज हुए ठीक

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 11,799 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,07,38,501 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 97.20 प्रतिशत है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 7,93,383 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में लगभग 21.38 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    अगर सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 21,21,119 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 51,937 लोगों की मौत हुई है। दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 10,45,009 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 4,136 मौतें हुई हैं। 9,49,183 मामलों और 12,309 मौतों के साथ कर्नाटक और 8,89,503 मामलों और 7,168 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 8,807 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 80 मरीजों की मौत हुई। संक्रमण की तेज रफ्तार के कारण राज्य में स्थिति खराब हो रही है। इसी तरह केरल में बीते दिन 4,106 लोगों को संक्रमित पाया गया और 17 मरीजों की मौत हुई। आंध्र प्रदेश में 94 नए मामले सामने आए और कोई मौत नहीं हुई, वहीं कर्नाटक में 334 मामले सामने आए और छह लोगों की मौत हुई।

    अब तक वैक्सीन की 1.26 करोड़ खुराकें दी गईं

    वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 1,26,71,163 खुराक लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 5,03,947 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। अभी स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

    दुनियाभर में 11.25 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 11.25 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 24.96 लाख लोगों की मौत हुई है। सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 2.83 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 5.06 लाख लोगों की मौत हुई है। संक्रमितों की संख्या के मामले में केवल अमेरिका भारत से आगे है। तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 1.03 करोड़ संक्रमितों में से लगभग 2.50 लाख से अधिक मरीजों की मौत हुई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    महाराष्ट्र
    केरल
    ब्राजील

    ताज़ा खबरें

    आर्थिक सर्वेक्षण क्या है? जानें इसके बारे में महत्वपूर्ण बातें आर्थिक सर्वेक्षण
    लखनऊ: समाजवादी पार्टी के कार्यालय के बाहर लगा 'गर्व से कहो हम शूद्र हैं' का पोस्टर उत्तर प्रदेश
    खाड़ी देश भी इस्लामिक कार्यों के लिए मुस्लिमों को भारत जैसी आजादी नहीं देते- सुन्नी मौलवी  मुस्लिम
    वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की 'बवाल' की रिलीज डेट टली, निर्माताओं ने बताई यह वजह बवाल फिल्म

    भारत की खबरें

    ये हैं भारत के 5 मशहूर सांस्कृतिक फेस्टिवल, एक बार जरूर जाएं ट्रेवल टिप्स
    महाराष्ट्र-कर्नाटक ही नहीं, भारत के इन राज्यों के बीच भी चल रहा है सीमा विवाद मिजोरम
    OTT और थिएटर में इस हफ्ते देखें ये फिल्में और वेब सीरीज OTT प्लेटफॉर्म
    भारत में व्हाट्सऐप-पे के प्रमुख विनय चोलेट्टी ने अपने पद से दिया इस्तीफा व्हाट्सऐप

    महाराष्ट्र

    ये 5 तरह के कोंकणी व्यंजन घर पर बनाएं, आसान हैं इनकी रेसिपी रेसिपी
    कैप्टन अमरिंदर सिंह हो सकते हैं महाराष्ट्र के अगले राज्यपाल, अटकलें तेज अमरिंदर सिंह
    आर्यन खान ड्रग्स मामले की जांच करने वाले NCB अधिकारी को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक आर्यन खान ड्रग मामला
    महाराष्ट्र: कई इलाकों में ठंड बढ़ने के संकेत, 2 फरवरी तक चलेगी शीतलहर पुणे

    केरल

    पोलैंड: सिगरेट पीने को लेकर हुए झगड़े में भारतीय युवक की चाकू मारकर हत्या, 4 घायल पोलैंड
    फरवरी में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो भारत की इन प्रसिद्ध जगहों पर जाएं पर्यटन
    BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री: केरल में कांग्रेस और जाधवपुर यूनिवर्सिटी में SFI ने की स्क्रीनिंग नरेंद्र मोदी
    केरल: कांग्रेस दिखाएगी प्रधानमंत्री मोदी पर बनी BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री नरेंद्र मोदी

    ब्राजील

    ब्राजील: 19 वर्षीय युवती ने जुड़वां बच्चों को दिया जन्म, लेकिन दोनों के पिता अलग-अलग DNA
    ब्राजील: सरकारी इमारतों पर हमलों के विरोध में निकलीं रैलियां, जानें और क्या-क्या हुआ अमेरिका
    ब्राजील की सरकारी इमारतों पर बोल्सोनारो के समर्थकों का धावा, यहां तक कैसे पहुंची स्थिति? चुनाव आयोग
    ब्राजील: पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के समर्थकों ने अहम सरकारी इमारतों पर बोला धावा अमेरिका

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023