CISCE 2026: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, सामने आई अहम जानकारी
ICSE और ISC के छात्रों का इंतज़ार अब खत्म होने वाला है। CISCE 2026 की परीक्षाओं के नतीजे अप्रैल के आखिरी हफ्ते या मई की शुरुआत में घोषित कर सकता है। जैसे ही नतीजे जारी होंगे, छात्र cisce.org या results.cisce.org पर जाकर अपना यूनिक ID और इंडेक्स नंबर डालकर अपने परिणाम देख सकेंगे।
CISCE: पुनर्मूल्यांकन और सुधार परीक्षाएं
पिछले साल ज़्यादातर छात्र अपनी परीक्षाओं में सफल रहे थे। ISC का पास प्रतिशत 99.02% रहा था, जिसमें लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था। ICSE में भी लड़कियों ने थोड़े अंतर से बाज़ी मारी थी। यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि किसी भी विषय में पास होने के लिए कम से कम 33% अंक लाने होते हैं, और कुल मिलाकर भी इतने ही अंक ज़रूरी हैं। अगर इस बार परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं आते, तो चिंता न करें। CISCE निराश छात्रों के लिए रास्ते खुले रखता है। बोर्ड दो विषयों तक के लिए सुधार या पुनर्मूल्यांकन परीक्षा का विकल्प देता है, ताकि उनका साल खराब न हो।