CISCE के ICSE, ISC नतीजे जारी, यहां चेक करें परिणाम
देश
ICSE और ISC बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म हो गया है। CISCE ने सुबह 11 बजे 2026 की ICSE (कक्षा 10) और ISC (कक्षा 12) परीक्षाओं के नतीजे घोषित करे दिए हैं। इस साल करीब 2.6 लाख छात्रों ने ICSE की परीक्षा दी थी, वहीं ISC के लिए 1.5 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। ये नतीजे cicse.org और डिजिटलॉकर पर देखे जा सकेंगे।
नतीजे कैसे चेक करें?
नतीजे देखने के लिए छात्रों को cicse.org या डिजिटलॉकर पर लॉग इन करना होगा। यहां उन्हें अपना कोर्स (ICSE या ISC) चुनना होगा।
CISCE हर साल लगभग इसी समय पर नतीजे घोषित करता है। पिछले साल दोनों ही परीक्षाओं में 99 प्रतिशत से ज्यादा छात्रों ने सफलता हासिल की थी। यह छात्रों की सफलता के प्रति CISCE के मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड को दर्शाता है।