NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / छत्तीसगढ़: मतदान के दौरान धमतरी में CRPF पर नक्सली हमला, 2 IED मिले
    अगली खबर
    छत्तीसगढ़: मतदान के दौरान धमतरी में CRPF पर नक्सली हमला, 2 IED मिले
    छत्तीसगढ़ में मतदान के दौरान नक्सली हमला

    छत्तीसगढ़: मतदान के दौरान धमतरी में CRPF पर नक्सली हमला, 2 IED मिले

    लेखन गजेंद्र
    Nov 17, 2023
    11:18 am

    क्या है खबर?

    छत्तीसगढ़ में आज शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 70 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस बीच धमतरी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों पर एक के बाद एक IED धमाके से हमला किया गया।

    घटना के समय CRPF की टीम गश्त पर निकली थी। धमाके में बाइक सवार 2 CRPF जवान बाल-बाल बच गए।

    मौके पर 2 IED होने की पुष्टि हुई है। सुरक्षा बलों को सतर्क रहने को कहा गया है।

    हमला

    चुनाव से पहले नक्सलियों ने दी थी हमले की धमकी

    वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि धमाका सिहावा विधानसभा सीट के खल्लारी-गातापुर रोड पर हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों IED धमाके कम तीव्रता वाले थे।

    आजतक के मुताबिक, चुनाव से एक दिन पहले नक्सलियों ने मतदान का बहिष्कार करने के पोस्टर और बैनर लगाए थे और धमकी दी थी।

    घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और मतदाताओं को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान केंद्र पहुंचाया जा रहा है।

    धमाका

    पहले चरण में भी किया था नक्सलियों ने हमला

    छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर को पहले चरण के मतदान के दौरान भी सुकमा में नक्सलियों ने कोंटा और बंडा मतदान केंद्र के बाहर गोलीबारी कर मतदान प्रभावित करने की कोशिश की थी।

    इस दौरान मतदान केंद्र पर तैनात सुरक्षा बलों ने नक्सलियों से मोर्चा लिया और उनको खदेड़ दिया।

    मतदान शुरू होते ही नक्सलियों ने एक IED धमाका भी किया था, जिसमें 1 जवान घायल हुआ था।

    बता दें कि छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 78 प्रतिशत मतदान हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    छत्तीसगढ़
    विधानसभा चुनाव
    नक्सली

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़: मुंह में छिपकली घुसने से 3 वर्षीय बच्चे की मौत, विशेषज्ञ हैरान अजब-गजब खबरें
    कोयला आवंटन में अनियमितता के मामले में कांग्रेस के पूर्व सांसद को 4 साल की सजा दिल्ली
    छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री बघेल का ऐलान, छात्राओं के लिए शुरू किए जाएंगे PG भूपेश बघेल
    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बांस पर चढ़कर चले, साझा किया वीडियो भूपेश बघेल

    विधानसभा चुनाव

    कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, वरुणा से बेटे की जगह सिद्धारमैया लड़ेंगे चुनाव कर्नाटक चुनाव
    कर्नाटक में 10 मई को होगा मतदान, 13 मई को जारी होंगे नतीजे  कर्नाटक चुनाव
    कर्नाटक: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार बोले- पार्टी जीतेगी 141 सीटें; मुख्यमंत्री बनने पर यह कहा कर्नाटक
    एग्जिट पोल: कर्नाटक में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिलने का अनुमान, कांग्रेस थोड़ा आगे कर्नाटक चुनाव

    नक्सली

    महाराष्ट्र: गढ़चिरौली मुठभेड़ में मारा गया 50 लाख का ईनामी मिलिंद तेलतुम्बड़े, कुल 26 नक्सली ढेर झारखंड
    नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में 15 साल से बंद 260 स्कूलों को दोबारा खोलेगी छत्तीसगढ़ सरकार छत्तीसगढ़
    झारखंड: नक्सलियों के साथ CRPF की मुठभेड़, IED ब्लास्ट में 5 जवान घायल झारखंड
    झारखंड: चाईबासा में नक्सलियों ने किया IED धमाका, 3 जवान घायल झारखंड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025